फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Amar Ujala 2016 an impressive debut goal in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में अमर उजाला लक्ष्य 2016 का शानदार आगाज

Sat, 04 Jun 2016 10:45 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 04 Jun 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala 2016 an impressive debut goal in Pithoragarh
पिथौरागढ़ में अमर उजाला लक्ष्य 2016 का शानदार आगाज - फोटो : अमर उजाला
 अमर उजाला और ग्रॉफिक एरा विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित लक्ष्य 2016 एजुकेशन और कैरियर फेयर का शनिवार से यहां सिल्थाम स्थित लुंठी बारातघर और संगम होटल में शानदार आगाज हो गया। यह आयोजन रविवार को भी जारी रहेगा। विद्यार्थी रविवार सुबह भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पहले दिन 532 विद्यार्थियों ने स्कॉलरशिप परीक्षा दी। उत्तराखंड बोर्ड तथा सीबीएसई इंटर की परीक्षा में 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले कई विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने दीप जलाकर एजुकेशन फेयर का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आज के दौर में सूचना प्रौद्योगिकी और विभिन्न तकनीकी संस्थानों में संभावनाओं के द्वार खुले हुए हैं। उन्होंने अमर उजाला के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे दूरस्थ इलाकों के बच्चों को कैरियर के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वह अनुशासित होकर अपने कैरियर का चयन करें। विशिष्ट अतिथि देव सिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. अशोक पंत ने कहा कि पिथौरागढ़ जैसी जगह में बच्चों को इंटर पास करने के बाद नई दिशा देने के लिए कोई ऐसा संस्थान उपलब्ध नहीं है। अमर उजाला ने बच्चों की इस जरूरत को पूरा करने का काम किया है।
विज्ञापन


बियरशीबा स्कूल के निदेशक भुवन भाकुनी ने कहा कि अमर उजाला समय समय पर बच्चों को मार्गदर्शन करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहे। उन्होंने प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में ग्राफिक ऐरा विश्वविद्यालय भीमताल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हरिशंकर ओली, असिस्टेंट प्रोफेसर हेमंत पोखरिया ने भी उद्घाटन में सहयोग दिया। इस मौके पर सीमांत इंजीनियरिंग कालेज पिथौरागढ़ के डा. गिरीश पंत, असिस्टेंट प्रोफेसर पुष्पेंद्र खड़ायत, बीएफआईटी के डा. डीएस रावत, सीटी ग्रुफ ऑफ इंस्टीट्यूशन के कोऑर्डिनेटर शरणपाल सिंह, डीबीआईटी के कैरियर काउंसलर अंकित कुमार, जेबीआईटी के मार्केटिंग मैनेजर दीप विरमानी, एमआईईटी के असिस्टेंट प्रोफेसर तरुण सक्सेना, आईपीएमटी के कोऑर्डिनेटर हर्षित गोयल, जिपर काशीपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर शिशिर नंदी, पीआईएमएस के निदेशक डा. मधुकर बनौला, बीएमएम इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक विनय बिष्ट ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान आईपीएमटी ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिपर इंस्टीट्यूट काशीपुर ने प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित कर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एचपी, हीरो, जीएलए यूनिवर्सिटी, मंगलायतन यूनिवर्सिटी, उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय, उत्तरांचल कालेज, लैंडमार्क फाउंडेशन, यूनियन बैंक सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि जो विद्यार्थी आज स्कॉलरशिप टेस्ट में शामिल नहीं हो पाए हैं वह रविवार सुबह 10:30 बजे आयोजन स्थल होटल संगम में पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यार्थियों को कक्षा 11 और 12 की मार्कशीट की फोटो कॉपी लाना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन मुफ्त किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed