{"_id":"58d3480062d6b41a1b8e08a106d255cf","slug":"almora-road-accident-three-homes-weeds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा सड़क हादसे से तीन घरों में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा सड़क हादसे से तीन घरों में मातम
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)
Updated Tue, 19 Jan 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार तड़के अल्मोड़ा-हल्द्वानी मार्ग पर चौंसली (अल्मोड़ा) के पास हुए मैक्स हादसे ने गंगोलीहाट क्षेत्र के तीन घरों के चिराग छीन लिए। तीनों के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
हादसे में मारा गया चालक जितेंद्र भट्ट (28) पुत्र काशी राम भट्ट गुप्तड़ी का निवासी था। उसकी तीन साल की पुत्री है। मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। दशाईथल में मिठाई की दुकान चलाने वाले राजू महरा (38) पुत्र चंद्र सिंह महरा की भी सड़क हादसे में जान गई। उसकी दो लड़कियां इंटर और कक्षा 9 में पढ़ती हैं।
विज्ञापन
परिवार के कमाऊ सदस्य की मौत से यह परिवार भी सड़क पर आ गया है। वाहन में सवार दिल्ली में प्राइवेट सर्विस करने वालेे मल्लागर्खा निवासी प्रवीण सिंह खाती (35) पुत्र बसंत सिंह खाती के घर में भी कोहराम मचा है। प्रवीण की तीन साल की लड़की, डेढ़ साल का लड़का है। मृतक राजू महरा भाजपा कार्यकर्ता था।
विज्ञापन
भाजपा ने शोक में 20 जनवरी के पार्टी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया के गंगोलीहाट भ्रमण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है, शोक सभा का आयोजन कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में जिला महामंत्री सुरेश जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश बोरा, महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष गीता ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष विमल रावल, पूर्व प्रमुख ललित पाठक, सांसद प्रतिनिधि भगवान बल्लभ पंत, दर्पण रुमार, कुशल सिंह, नवीन महरा मौजूद थे। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावल, गंगावली विकास मंच के अध्यक्ष श्यामाचरण उप्रेती की अध्यक्षता में भी शोक सभा हुई।