{"_id":"5736081b4f1c1bcf6b91999f","slug":"allow-more-troops-deployed-in-the-high-himalayas","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च हिमालयी क्षेत्र में तैनात जवानों को ज्यादा सुविधा दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च हिमालयी क्षेत्र में तैनात जवानों को ज्यादा सुविधा दें
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Fri, 13 May 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
डीआईजी का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत तिब्बत सीमा पुलिस के उपमहानिरीक्षक देविंदर सिंह ने शुक्रवार को सातवीं वाहिनी का निरीक्षण किया और उच्च हिमालयी क्षेत्र की अग्रिम चौकियों में तैनात जवानों को बेहतर सुविधा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में तैनात जवानों को शीतकाल और वर्षाकाल में एक समान परिस्थितियों में काम करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जून में शुरू होने वाली कैलास मानसरोवर यात्रा के दौरान आईटीबीपी के जवानों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्होंने यात्रा की तैयारियों की जानकारी भी हासिल की।
विज्ञापन
डीआईजी ने कहा कि जवानों की हर समस्या को हल किया जाएगा। वह अपनी समस्या को सेनानी के माध्यम से बता सकते हैं। डीआईजी ने वाहिनी के कार्यालय का निरीक्षण किया। जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदारी बरतें। सेनानी महेंद्र प्रताप ने डीआईजी को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तैनात जवानों, अग्रिम पोस्टों के बारे में बताया।
विज्ञापन
कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में तैनात जवानों को समय-समय पर सामग्री भेजी जाती है। उनकी दिक्कतों की जानकारी हासिल की जाती है। इससे पहले वाहिनी मुख्यालय पहुंचने पर डीआईजी का स्वागत हुआ। उनको गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इस मौके पर वाहिनी के अधिकारी और जवान मौजूद थे।
विज्ञापन