{"_id":"592b077b4f1c1b824abdaad8","slug":"alerts-about-weather-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम को लेकर फिर अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम को लेकर फिर अलर्ट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 28 May 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बारिश का क्रम थमा नहीं है। रविवार सुबह नौ बजे से करीब एक घंटे तक जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। जिला मुख्यालय में बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा। घाटी वाले इलाकों में लगातार हो रही बारिश से इस बार गर्मी का असर शुरू नहीं हो पाया है। इस बीच मौसम की प्रतिकूल स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने रविवार को फिर से अलर्ट जारी कर दिया है। कुछ हिस्सों पर असामान्य स्तर की बारिश की आशंका है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी सी रविशंकर ने सबसे पहले सड़क यातायात को बहाल रखने के आदेश दिए हैं। संवेदनशील इलाकों पर लगातार जेसीबी तैनात रखने को कहा गया है। उधर, मुनस्यारी की चोटियों पर रविवार को भी हिमपात हुआ। पंचाचूली और हंसलिंग की चोटियों पर पिछले दस दिनों से लगातार बर्फ गिर रही है। कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग पर लगातार बर्फ गिर रही है। इस बार कैलाश यात्रा पर जाने वाले प्रथम तीन दलों को नाभीढांग और लिपुलेख में बर्फ से होकर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़-3.2 एमएम
बेड़ीनाग-4.0 एमएम
मुनस्यारी-2.5 एमएम
गंगोलीहाट-1.0 एमएम
डीडीहाट-34.0 एमएम
धारचूला-2.0 एमएम