फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Alcohol is being provided without asking for it, education and health are not being provided without asking for it

Pithoragarh News: बिन मांगे शराब मिल रही, मांगे न मिल रही शिक्षा और स्वास्थ्य

Sat, 05 Apr 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 05 Apr 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Alcohol is being provided without asking for it, education and health are not being provided without asking for it
जाजरदेवल में शराब की दुकान खोलने के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते क्षेत्र के लोग। संवाद
पिथौरागढ़। सरकार पहाड़ों पर विकास के दावे तो कई कर रही है लेकिन आज भी पहाड़ पर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास के लिए ग्रामीण परेशान हैं। इसके इतर सरकार पहाड़ों पर जगह-जगह शराब की दुकानें खोल रही है। ग्रामीणों का कहना कि वे लोग कई वर्षों से मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे हैं, जिन पर सुनवाई नहीं हो रही है लेकिन बिना मांगें उनके गांवों और कस्बों में शराब की दुकान खोल रही है। शनिवार को जाजरदेवल मुख्य बाजार में शराब की दुकान खुलने के विरोध में नौ गांवों के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर गरजे महिलाओं, युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने दोटूक कहा कि वे अपने क्षेत्र में शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे। युवाओं को रोजगार और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिलनी चाहिए लेकिन सरकार उन्हें शराब बांटने की कोशिश कर रही है। गेठना, सुजई, उर्ग, ओड़माथा, सल्मोड़ा, सातसिलिंग, जीबी, घुनसेरागांव और मड़खड़ायत के ग्रामीणों ने कहा कि जिस जगह शराब की दुकान खोली जा रही है उससे सटे गांव उर्ग को सरकार ने संस्कृत गांव घोषित किया हुआ है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार अपनी संस्कृति को बचाने की बात कर रही है, वहीं लोगों को शराब बांटकर उन्हें इससे दूर कर रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल बुजुर्गों ने कहा कि क्षेत्र में अच्छे शिक्षण संस्थान खुलने चाहिए ताकि क्षेत्र के विद्यार्थी और युवा इनमें बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अपना जीवन सफल बना सकें। युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए लेकिन सरकार उन्हें नशे के दलदल में धकेलने के लिए शराब की दुकान खोल रही है। ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी कीमत पर क्षेत्र में शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जाजरदेवल में शराब की दुकान खोलने का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदाेलन किया जाएगा। उन्होंने शराब की दुकान खोलने पर हाईवे जाम करने की भी चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में मोहित जोशी, रेखा भट्ट, चंद्रा, राम सिंह, हरीश, दीपक जोशी, ललित, नितिन, एनएस बिष्ट, जितेंद्र आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed