Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Airline services severely disrupted during Diwali; flights cancelled for the second consecutive day

Pithoragarh News: दिवाली पर बुरी तरह लड़खड़ाई विमान सेवा, दूसरे दिन भी फ्लाइट रद्द

Sat, 07 Nov 2026 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 07 Nov 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Airline services severely disrupted during Diwali; flights cancelled for the second consecutive day
पिथौरागढ़। दिवाली पर विमान सेवा बुरी तरह लड़खड़ा गई है। बीते मंगलवार से पटरी से उतरी सेवा शनिवार को भी ट्रैक पर नहीं आ पाई और लगातार चौथे दिन फ्लाइट कैंसिल रही। त्योहारी सीजन में विमान सेवा के भरोसे लगे रहे यात्रियों को इसके चलते भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बीते 27 अक्तूबर को दिल्ली-पिथौरागढ़ तथा पिथौरागढ़-देहरादून के बीच सप्ताह में पांच दिन के लिए 42 सीटर विमान सेवा शुरू हुई, लेकिन एक सप्ताह बाद ही विमान सेवा लड़खड़ाने लगी। तकनीकी कारण बताते हुए एलाइंस एयर ने विगत मंगलवार को फ्लाइट कैंसिल की, परंतु उसके बाद लगातार दो दिन और विमान नहीं आया। उम्मीद थी कि शुक्रवार के अवकाश के अगले दिन विमान सेवा बहाल हो जाएगी, मगर शनिवार को छोटी दिवाली पर भी सेवा कैंसिल कर दी गई। इस कारण अनेक यात्री जो दिवाली पर दिल्ली, देहरादून से एक घंटे में अपने घर पहुंचना चाहते थे, उनको मायूसी का सामना करना पड़ा। कुछ को अपनी यात्रा रद करनी पड़ी तो अधिकतर लोगों को अपना प्लान बदलकर टैक्सी और बसों से लंबी दूरी तय कर त्योहार के लिए घर पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन


दो एयरक्राफ्ट पहले से खराब, तीसरे में भी आ रही दिक्कत
पिथौरागढ़। जब से पिथौरागढ़-दिल्ली और देहरादून के बीच विमान सेवा का विस्तार हुआ है, किसी न किसी कारण से आए दिन सेवा बाधित होती रही है। इस बार त्योहारी सीजन में भी यह सिलसिला थम नहीं पाया। सूत्रों के अनुसार कंपनी के दो एयरक्राफ्ट पहले से खराब चल रहे हैं जबकि तीसरे एयरक्राफ्ट में भी बार-बार तकनीकी दिक्कत आने से सेवा सुचारु नहीं चल पा रही है। दूसरी ओर नैनीसैनी एयरपोर्ट के ढांचागत विस्तार की कवायद चल रही है, ताकि 42 सीटर से अधिक क्षमता के विमान सुगमता से आ-जा सकें, लेकिन इस विस्तारीकरण में अभी लंबा समय लगना है। तब तक वर्तमान में विमान सेवा संचालित कर रही कंपनी किस तरह सेवा को सुचारु और बेहतर बनाए रखती है, यह भविष्य के गर्भ में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...............

विमान में तकनीकी खराबी के चलते शनिवार की फ्लाइट कैंसिल किए जाने की सूचना शुक्रवार रात करीब 9 बजे आई। रविवार को संचालन बंद रहता है। सोमवार से संचालन की क्या स्थिति रहेगी। इस संबंध में अभी सूचना नहीं है। -संदीप यादव, निदेशक, नैनीसैनी एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article