{"_id":"61730f3bc371dd6e56357ed9","slug":"airlift-by-airforce-from-dharchula-pithoragarh-news-hld442272431","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारमा घाटी से 23 लोगों का किया गया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारमा घाटी से 23 लोगों का किया गया रेस्क्यू
विज्ञापन
पथौरागढ़ के धारचूला हेलीपैड में रेस्क्यू कर लाए गए पर्यटक।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। वायुसेना के एएलएच हेलिकॉप्टर की मदद से प्रशासन ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी सीमांत के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी रखा। बंद सड़क को देखते हुए सेना ने भी आठ क्विंटल राशन हेलिकॉप्टर से अग्रिम पोस्ट के लिए भेजा।
दारमा घाटी से वायुसेना के हेलिकॉप्टर से चार उड़ान से शुक्रवार को 21 पर्यटक और दो स्थानीय महिलाओं के साथ कुल 23 लोगों का हेली से रेस्क्यू किया गया। सभी पर्यटक महाराष्ट्र, बेंगलुरु, हरियाणा, बिहार, आंध्रप्रदेश यूपी, उत्तराखंड के देहरादून, खटीमा ऊधम सिंह नगर आदि जगहों के निवासी हैं जो प्रसिद्ध पंचाचूली ग्लेशियर तक घूमने गए थे लेकिन सड़क बंद होने से वह फंस गए थे।
खटीमा के संजय कुमार ने बताया कि उनके साथ गईं पांच लड़कियां भी परेशान थीं। उनकी चिंता रोज बढ़ती जा रही थी। उन्होंने बचाव के लिए सरकार और डीएम का आभार जताया है। बृहस्पतिवार को बचाव कार्य बंद होने पर हेलीपैड से आठ किमी दूर दांतू तक कुमाऊं स्काउट के अधिकारियों ने अपने वाहन से हेलीपैड तक पहुंचाया। इसलिए पर्यटकों ने मदद के लिए कुमाऊं स्काउट का भी आभार जताया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र की पर्यटक सरिता आनंद, बेंगलुरु के त्यागराजन ने दांतू के प्रधान जमन दताल और कुमाऊं स्काउट के जवानों की सराहना की। कहा कि इस प्रकार के सहयोग से सभी पर्यटकों का हौसला बढ़ा है। सेना के अधिकारियों ने धारचूला हेलीपैड पर पहुंचे पर्यटकों का हालचाल जानकर उन्हें चाय, नाश्ता और भोजन भी करवाया।
गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला निवासी गंगा राम धर्मशत्तू के प्रार्थनापत्र पर उनकी गर्भवती पुत्री अंजू देवी को धारचूला से जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ पहुंचाया गया। ढांकर हेलीपैड में अब भी 10 से अधिक पर्यटक फंसे हैं। उनको हेलिकॉप्टर का इंतजार है। सेना की कुमाऊं स्काउट ने ढांकर हेलीपैड में पर्यटकों को भोजन कराया। धारचूला में सेना के जवानों ने भी अभियान चलाया।
चल गांव जाकर किया मृतकों का पोस्टमार्टम
धारचूला (पिथौरागढ़)। 18 अक्तूबर को हुई बर्फबारी से दबकर मरे दो लोगों के शवों के पोस्टमार्टम के लिए टीम को भेजा गया। टीम को बृहस्पतिवार को ढांकर हेलिपैड पर उतारा गया था। टीम 20 किमी पैदल चलकर चल ग्राम पंचायत पहुंची। उन्होंने दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम किया।