फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Aircraft flew again after seven months from Nainisaini

नैनीसैनी से सात माह बाद विमान ने फिर भरी उड़ान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Aircraft flew again after seven months from Nainisaini
पिथौरागढ़ नैनीसैनी हवाई पट्टी में पहली फ्लाइट से देहरादून जाते यात्री। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
सात माह के इंतजार के बाद नैनीसैनी हवाई पट्टी से देहरादून के लिए हवाई सेवा फिर शुरू हो गई है। शुक्रवार को हेरिटेज कंपनी का नौ सीटर विमान देहरादून से नौ यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ पहुंचा। वहीं, पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए पहली फ्लाइट से आठ यात्री गए। सुबह के समय कम दृश्यता हो ने से विमान निर्धारित समय से चार घंटे देरी से पिथौरागढ़ पहुंचा। शुक्रवार को 17 यात्री देहरादून गए, जबकि 9 यात्री पिथौरागढ़ आए। कुल 26 यात्रियों ने हवाई सेवा का लाभ उठाया। केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी ने कहा कि शीघ्र ही आठ अक्तूबर से पंतनगर और दिल्ली के लिए भी नैनीसैनी से सीधी हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई थी ट्रायल लैंडिंग
फरवरी से बंद पड़ी नैनीसैनी हवाई पट्टी से दोबारा विमान सेवा शुरू करने को लेकर कंपनी और प्रशासन के बीच लगातार बातचीत चल रही थी। पहले आठ सितंबर से हवाई सेवा शुरू होनी थी लेकिन तैयारियों में कुछ कमियों के चलते 13 सितंबर से हवाई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए बृहस्पतिवार को विमान ने ट्रायल लैंडिंग की थी।
विज्ञापन

चार घंटे देरी से नैनीसैनी पहुंची फर्स्ट फ्लाइट
शुक्रवार को विमान को देहरादून से सुबह 7.55 बजे पर टेकऑफ कर 8.50 बजे नैनीसैनी पहुंचना था, लेकिन बादल छाए रहने और कम दृश्यता के कारण फ्लाइट चार घंटे देरी से 12.20 बजे पिथौरागढ़ पहुंची। 15 से 19 घंटे का सफर 50 मिनट में तय कर पिथौरागढ़ पहुंचे यात्रियों के चेहरों पर काफी खुशी देखी गई। यहां से विमान आठ यात्रियों को लेकर 12.42 बजे देहरादून रवाना हुआ। देहरादून से दूसरी फ्लाइट दोपहर बाद 2.34 बजे नैनीसैनी पहुंची। यहां से फिर नौ यात्रियों को लेकर विमान 3.05 मिनट पर देहरादून के लिए उड़ा। इस अवसर पर एसडीएम तुषार सैनी और हेरिटेज एविएशन के नैनीसैनी स्टेशन इंचार्ज मिलाप सिंह धामी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली फ्लाइट से ये यात्री पहुंचे पिथौरागढ़
अरुण कुमार गुप्ता, केदार दत्त, अनीता, कविता, मदन कुमार, मीना देवी, महेंद्र सिंह, प्रियंका, मानसी।
ये यात्री गए देहरादून
केदार दत्त जोशी, शमशेर सिंह सत्याल, मोहम्मद अयान, तीरथ सिंह, विजय सिंह, वंदना ठाकुर, अतुल कार्की और संजय सिंह ।
काफी खुश नजर आए यात्री
शुक्रवार को पहली फ्लाइट से नैनीसैनी पहुंचे यात्री काफी खुश नजर आए। अरुण कुमार ने कहा कि बस से देहरादून से यहां पहुंचने में दो दिन का समय लग जाता है लेकिन हवाई जहाज से यह सफर 50 मिनट में पूरा हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि फ्लाइट लेट होने से परेशानी उठानी पड़ी। सुबह जल्दी ही एयरपोर्ट पहुंच गए थे। मौसम खराब होने से फ्लाइट चार घंटे देरी से रवाना हुई। प्रियंका और कविता सहित अन्य यात्रियों ने कहा कि बस या कार से देहरादून के लिए 19 घंटे लगते हैं। पहली बार वह देहरादून से पचास मिनट में पिथौरागढ़ पहुंचे हैं। विमान सेवा जारी रहनी चाहिए। दूसरी फ्लाइट के लिए इंतजार में बैठे तुलसी देेवी और भावना शर्मा ने बताया कि वह पहली बार हवाई यात्रा कर रही हैं। अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि यह सेेवा नियमित होनी चाहिए।
केएमवीएन अध्यक्ष जोशी ने जताया सीएम का आभार
शुक्रवार को केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी और दर्जा राज्यमंत्री शमशेर सिंह सत्याल पहली फ्लाइट से देहरादून के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर केदार जोशी ने कहा कि हवाई सेवा सीमांत की जरूरत है। इसको दोबारा शुरू करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री का विशेष आभार जताते हैं।

शीघ्र एक विमान और आएगा
हेरिटेज एविएशन के नौ सीटर विमान को लेकर पिथौरागढ़ पहुंचे कैप्टन काटजू ने बताया कि हवाई सेवा नियमित रूप से संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही कंपनी का एक और विमान लाया जा रहा है। इससे यहां की अधिक से अधिक जनता को हवाई सेवा का लाभ मिल सकेगा।

पिथौरागढ़ नैनीसैनी में पहली फ्लाइट से पहुंचे यात्री। अमर उजाला

पिथौरागढ़ नैनीसैनी में पहली फ्लाइट से पहुंचे यात्री। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH

पिथौरागढ़ नैनीसैनी से देहरादून जाता विमान। अमर उजाला

पिथौरागढ़ नैनीसैनी से देहरादून जाता विमान। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed