फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India China Border News: ,indian air force jet fighter Plane Inspection on Border

India China Border News: वायु सेना के जेट विमान ने ली भारत-चीन सीमा की टोह

Wed, 23 Dec 2020 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 23 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
India China Border News: ,indian air force  jet fighter Plane Inspection on Border
विमान - फोटो : अमर उजाला

चीन से चल रही तनातनी के बाद से भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से चौकस हैं। मिलम से लिपुलेख तक सीमा की हवा से भी निगरानी की जा रही है। बुधवार को भारतीय वायु सेना के जेट विमान ने सीमा के निकट उड़ान भरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

विज्ञापन


ड्रेगन की हरकतों को देखते हुए शून्य से माइनस 20 डिग्री तापमान में भी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के जवान मिलम से लेकर लिपुलेख तक सीमावर्ती चौकियों में डटे हुए हैं। सेना और अर्द्धसैनिक बलों के जवान चौबीसों घंटे गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


पूरे हिमालयी क्षेत्र में तापमान शून्य से काफी नीचे चला गया है। मिलम में जहां तापमान इस समय माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है वहीं दुंग में माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक चला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च हिमालयी क्षेत्र में छाए रहे बादल
बुधवार को जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बादल छाए रहे। हालांकि, निचले इलाकों में आसमान साफ होने से दिन भर धूप खिली रही। रात के समय इन दिनों जबरदस्त पाला गिर रहा है। पाला गिरने से सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है।


अभी तक नगरीय क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। निराश्रित लोगों को भी कड़ाके की ठंड में ठिठुरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। व्यापारी अपनी व्यवस्था से अलाव जला रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed