{"_id":"621fb6f504dead72250f396d","slug":"agricultural-land-is-getting-damaged-due-to-lack-of-drainage-system-in-the-road-pithoragarh-news-hld4552657131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क में जल निकासी के प्रबंध नहीं होने से कृषि योग्य भूमि का पहुंच रहा है नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क में जल निकासी के प्रबंध नहीं होने से कृषि योग्य भूमि का पहुंच रहा है नुकसान
विज्ञापन
इस तरह बदहाल हो गई ओगला-भागीचौरा सड़क।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/अस्कोट। ओगला, सिंगाली, बाराकोट, हंसश्वर सड़क में जल निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने के कारण सड़क बदहाल हो गई है। इस कारण किसानों और काश्तकारोें की जमीन को नुकसान पहुंच रहा है। लंबे समय से स्थानीय लोग इस सड़क में जल निकासी और डामरीकरण का कार्य करने की मांग कर रहे हैं। बावजूद इसके लोनिवि को लोगों की समस्या नहीं दिख रही है। लोगों ने लोनिवि के ईई को ज्ञापन देकर पहले जल निकासी और फिर डामरीकरण करने की मांग की है।
बुधवार को लोगों ने कमलेश सिंह कन्याल के नेतृत्व में लोनिवि के ईई से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ओगला- भागीचौरा-हंसेश्वर सड़क का उचित रखरखाव नहीं होने के कारण सड़क पूरी तरह बदहाल हो गई है। सड़क में जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण नहीं होने के कारण किसानों और काश्तकारों के खेतों में पानी जा रहा है। इससे जमीन को काफी नुकसान पहुंच रहा है। कहा कि उन्हें सूचना मिल रही है कि लोनिवि जल निकासी के कार्य से पूर्व हॉटमिक्स करने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने लोनिवि के ईई से हॉटमिक्स से पूर्व जल निकासी का कार्य करने की मांग की है। इस दौरान लोगों ने नरेत, भागीचौरा, सड़क का भी रखरखाव करने की मांग की। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता हेम अवस्थी, विनीत भट्ट आदि मौजूद थे।
ओगला, भागीचौरा, सिंगाली, बाराकोट, हंसेश्वर सड़क में जल निकासी, पैच मरम्मत और सही हो इसके लिए स्थानीय लोगों ने मुझे ज्ञापन दिया। सहायक अभियंता को सड़क का निरीक्षण कर उनकी समस्या का समाधान करने के निर्देश दे दिए गए हैं। - वीके सिन्हा, ईई लोनिवि अस्कोट।