{"_id":"610ae03e8ebc3ec1f4482f0a","slug":"agitation-in-gangolihat-pithoragarh-news-hld4334689110","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोलीहाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका यूपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोलीहाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका यूपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप का पुतला
विज्ञापन
गंगोलीहाट में यूपी के सांसद धर्मेंद्र कश्यप का पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में पुजारियों और प्रबंधन कमेटी के सदस्यों के साथ हुई अभद्रता से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। नाराज कार्यकर्ताओं ने आंवला भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप का पुतला दहन किया। उन्होंने सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लाक अध्यक्ष हयात सिंह बोरा के नेतृत्व में गंगोलीहाट बाजार में एकत्र हुए। उन्होंने यहां यूपी के सांसद धर्मेंद्र कश्यप के खिलाफ नारे लगाकर पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि सत्ता का डर दिखाकर आंवला के सांसद ने पुजारियों और प्रबंधन कमेटी के साथ गाली-गलौज और अभद्रता की है।
उन्होंने शीघ्र यूपी सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य चंदन बाणी, कांग्रेस यूथ अध्यक्ष मोहित साह, मनोज मेहरा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष नारायण सिंह, बबलू जोशी, कांग्रेस यूथ महामंत्री किशोर कुमार, सूरज रावल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अशोक बोरा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार समिति के सदस्य आर्य का हुआ स्वागत
गंगोलीहाट। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के सदस्य पूर्व विधायक नारायण राम आर्या के गंगोलीहाट पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया।