फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Agitation For Mahangai by Congress

पिथौरागढ़ में मंहगाई के विरोध में लकड़ी का चूल्हा बनाकर बनाई चाय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Agitation For Mahangai by Congress
पिथौरागढ़ केएमओयू स्टेशन में लकड़ी के चूल्हे में चाय बनाते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। केएमओयू स्टेशन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई का विरोध किया है। इसके तहत लकड़ी के चूल्हे पर चाय बनाकर लोगों को पिलाई गई। सिलिंडर, पेट्रोल, डीजल की प्रदर्शनी लगाकर आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगा रसोई गैस सिलिंडर आम आदमी की पहुंच से दूर हो गया है। डीजल, पेट्रोल और रोजमर्रा के सामान की महंगाई को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष पवन माहरा और विण ब्लॉक अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता केएमओयू स्टेशन पर एकत्र हुए। उन्होंने बढ़ती महंगाई और सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष पवन माहरा ने कहा कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने वाली मोदी सरकार गरीबों की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष विण हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि उज्ज्वला योजना की सफलता का श्रेय लेने वाली केंद्र सरकार फिर से महिलाओं को लकड़ी का चूल्हा जलाने को मजबूर कर रही है। यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार में किसान, मजदूर, गरीब, दलित सब का शोषण हो रहा है। बेरोजगारी चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी, त्रिलोक बिष्ट, मदन भट्ट, मनोज खत्री, महेश टम्टा, मनोज ठकुराठी, शिवम पंत, राहुल लुंठी, कार्तिक खर्कवाल, जावेद खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed