फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Agitation against private schools continues on 27th day

Pithoragarh News: निजी स्कूलों के खिलाफ 27वें दिन भी आंदोलन जारी

Fri, 19 May 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 19 May 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Agitation against private schools continues on 27th day
पिथौरागढ़ गांधी चौक में निजी स्कूलों के खिलाफ आंदोलन में बैठे लोग। संवाद - फोटो : प्रतीकात्मक।
पिथौरागढ़। गांधी चौक पर निजी स्कूलों के खिलाफ जाग उठा पहाड़ का आंदोलन 27वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को समर्थन देने के लिए अस्कोट सहित कई अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उन्होंने शीघ्र कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जाग उठा पहाड़ के संयोजक गोपू महर के नेतृत्व में शुक्रवार को भी अभिभावकों और अन्य लोगों ने शिक्षा विभाग और निजी स्कूलों के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आंदोलन के इतने दिन बाद भी निजी स्कूलों पर कार्रवाई नहीं की गई है। कई निजी स्कूल मानकों के अनुसार नहीं चल रहे हैं। उनके विद्यालय तो नगर में हैं पर खेल मैदान कहीं अन्य स्थानों पर दिखाए गए हैं। इसके अलावा निजी विद्यालय पुन: प्रवेश शुल्क, मरम्मत शुल्क और अन्य मदों पर शुल्क देने के लिए अभिभावकों पर दवाब बना रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान अस्कोट से आए टिकेंद्र पाल और पिथौरागढ़ नगर पालिका के सभासदों ने आंदोलन को समर्थन दिया। वहां विक्रम महर, अनिल रौतेला, चंद्र बहादुर बम, आशीष सौन, पवन माहरा, कमल पांडेय, रवींद्र बिष्ट, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed