{"_id":"57c0720d4f1c1bf638d4efe7","slug":"agitation-against-pmgsynew","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमजीएसवाई के खिलाफ आंदोलन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमजीएसवाई के खिलाफ आंदोलन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Fri, 26 Aug 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
सड़क की दुर्दशा के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबाटी-बोराबुंगा-जौरासी मोटर मार्ग की दुर्दशा को लेकर इलाके के लोगों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। भारी संख्या में तहसील मुख्यालय पहुंचे लोगों ने पीएमजीएसवाई के खिलाफ धरना दिया और सड़क निर्माण में की गई घपलेबाजी की जांच की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क उनके लिए परेशानी का सबब बन गई है। सड़क से यातायात शुरू होना तो दूर, पैदल रास्ते भी सड़क से निकले मलबे से ध्वस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
बोराबुंगा के प्रधान गुलाब सिंह बोरा के नेतृत्व में बोराबुंगा के सैकड़ों ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह तहसील मुख्यालय में एकत्र होकर पीएमजीएसवाई के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि दो साल से चौबाटी से जौरासी को काटी गई सड़क के बुरे हाल हैं। सड़क कटिंग के बाद से ही बोराबुंगा के पैदल रास्ते, गूलें और खेती योग्य भूमि पूरी तरह से तबाह हो गई है। प्रधान ने कहा कि सड़क का ग्रेड भी खराब बनाया गया है। सड़क कटिंग के दौरान बोराबुंगा, भालूउडियार, जुबरा, नालीविनायक, नाखोली की पेयजल योजनाएं पूरी तरह ध्वस्त हो गई। पीएमजीएसवाई द्वारा अब तक इन पेयजल योजनाओं की मरम्मत करने के लिए धन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
सड़क कटिंग के दौरान निकले मलबे से मकानों को खतरा पैदा हो गया है। मलबे से पटी जमीन का मुआवजा भी नहीं दिया गया है। ग्रामीणों के इस आंदोलन को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा ने समर्थन दिया। धरने पर कांग्रेस नेत्री पुष्पा देउपा, ललित भंडारी, चंचल चौहान, डिमरी देवी, गीता देवी, द्रोपदी देवी, राजेंद्र बोरा, सुनीता देवी, गणेश राम, भरत सिंह बोरा, देवेंद्र सिंह, मीरा भट्ट सहित भारी संख्या में ग्रामीण बैठे।
विज्ञापन