फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   After bad weather, power supply in Pithoragarh suffers a power outage

Pithoragarh News: बिगड़े मौसम के बाद पिथौरागढ़ में पेयजल आपूर्ति पर बिजली का झटका

Sun, 26 Apr 2026 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 26 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
After bad weather, power supply in Pithoragarh suffers a power outage
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि के चलते बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। इसके चलते आंवलाघाट पेयजल योजना से पानी की पंपिग नहीं हो पाई। रविवार को नगर क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी और मिशन जोन में पानी की आपूर्ति नहीं होने से 15 हजार से अधिक आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के अधिकांश क्षेत्र में आंवलाघाट और घाट पंपिंग योजनाओं से पानी की आपूर्ति की जाती है। बीते दिन हुई भारी बारिश, ओलावृष्टि से विद्युत आपूर्ति चरमरा गई। विद्युत विभाग की ओर से देर रात आपूर्ति सुचारु कर दी गई थी। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र जोशी ने बताया कि आंवलाघाट से पानी की पंपिंग नहीं होने से रविवार को पीडब्ल्यूडी और मिशन जोन में पानी की आपूर्ति नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजे से पंपिंग शुरू हो गई थी। उन्होंने बताया कि टैंक भरने के बाद सोमवार से आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। बताया कि संस्थान की ओर से चार टैंकरों के जरिए रोड साइड के लोगों को पानी की आपूर्ति की गई। भारी बारिश से जल स्रोतों में भी पानी की कमी फिलहाल नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नालियां जाम होने से घरों में घुसा पानी
शनिवार की शाम हुई भारी बारिश ने स्वच्छता के दावों की भी पोल खोल दी। सड़कों के किनारे की नालियों समेत बड़े नाले बंद होने से कई जगहों पर लोगों के घरों में पानी घुस गया। नगर के सभी बड़े नालों को पाटा गया है। इनमें फंसे कूड़ा-करकट और प्लास्टिक से नालियां पूरी तरह जाम हो गई है। इससे नालों का गंदा पानी घरों में घुसने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed