फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   After a fight over mobile, he ate poisonous substance

Pithoragarh News: मोबाइल को लेकर हुए झगड़े के बाद खाया जहरीला पदार्थ

Fri, 17 May 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 17 May 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
After a fight over mobile, he ate poisonous substance
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट विकासखंड के एक गांव में सगे भाइयों में मोबाइल चलाने को लेकर झगड़ा हो गया। स्कूल में पढ़ने वाले इन बच्चों में बड़े भाई ने झगड़े के दौरान मोबाइल दीवार पर पटक दिया। इसके बाद मां ने भाइयों को डांटा तो बड़े भाई ने घर में फसलों के लिए रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे रात में ही जिला अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने बच्चे को बचा लिया। हालत में सुधार होने के बाद बच्चा सुबह-सुबह अस्पताल से गायब हो गया।
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात डॉ. अमन आलम ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चे की खोजबीन की तो पता चला बच्चा गांव पहुंच गया है। बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया गया है कि बच्चों के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। पिता मजदूरी करते हैं और मां दूध बेचकर परिवार का खर्च चलाती है। थोड़ी-थोड़ी पूंजी जमा कर परिवार ने मोबाइल खरीदा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed