फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Afghans rising from Uttarakhand have cooled down

अफगान से उठी हवाओं ने उत्तराखंड को किया ठंडा

Fri, 28 Dec 2018 10:40 PM IST
kamlesh kamlesh दिनेश अवस्थी/अमर उजाला, पिथौरागढ़
दिनेश अवस्थी/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: kamlesh kamlesh Updated Fri, 28 Dec 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
Afghans rising from Uttarakhand have cooled down
मुनस्यारी के पंचाचूली में चल रहीं बर्फीली हवाएं - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के प्रकोप ने समूचे उत्तर भारत को शीतलहर की चपेट में ले लिया है। शनिवार से स्थिति में सुधार आने की संभावना है। प्रदेश में मुक्तेश्वर शुक्रवार को सबसे ठंडा रहा। मुक्तेश्वर का तापमान माइनस 4.5 रहा। पिछले 33 वर्षों में पहली बार पंतनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.2 पहुंचा है।

विज्ञापन


उत्तराखंड समेत समूचे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। इसके चलते लोगों को कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ रही है। देहरादून के मौसम विज्ञानी मनमोहन सकलानी ने बताया कि अफगानिस्तान, ईरान, इराक, रसिया से आने वाली ठंडी हवाओं ने समूचे उत्तर भारत को शीतलहर की चपेट में लिया है। वातावरण में नमी की कमी के चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। पिथौरागढ़ में पिछले 20 वर्षों में पहली बार 28 दिसंबर की सुबह सूरज उगने के समय तापमान माइनस 1.4 डिग्री पर था।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पिथौरागढ़ में इस वर्ष 14 दिसंबर को माइनस 0.8 और 27 दिसंबर को माइनस 0.7 तापमान रहा। प्रदेश में मुक्तेश्वर माइनस 4.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। देहरादून में 2.8, टिहरी में माइनस 1.2, पंतनगर में माइनस 0.2 रहा। मौसम विज्ञानी सकलानी के अनुसार पिछले 33 वर्षों में पहली बार पंतनगर का तापमान दिसंबर में माइनस में गया है। बकौल सकलानी समुद्र से उठने वाली ठंडी हवाओं के चलते तापमान में कमी आई है। उन्होंने बताया कि उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का असर अब कम हो गया है। शनिवार से स्थिति में सुधार आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फीली हवाओं को लेकर अलर्ट
मुनस्यारी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सुबह से ही बर्फीली हवाएं चलने से स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है। हवाएं चलने से निचले इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। क्षेत्र के पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग, छिपलाकेदार की चोटियों पर सुबह चार बजे से बर्फीली हवाएं जारी है। ट्रेकर विशेषज्ञ वीरू बुग्याल का कहना है कि जब उच्च हिमालयी क्षेत्र में तेज हवाएं चलती हैं तो चोटियों पर ताजी बर्फ उड़ने लगती है। इससे बर्फीली हवाएं चलने लगती हैं। बताया कि ऐसा उच्च हिमालयी क्षेत्रों में प्रतिवर्ष देखने को मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed