फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Advisers sent to the Prime Minister regarding five-point demands

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

Mon, 11 Feb 2019 11:51 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Mon, 11 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Advisers sent to the Prime Minister regarding five-point demands
पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। - फोटो : AMAR UJALA
 जिला अधिवक्ता संस्था की बैठक में विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की गई। बाद में अधिवक्ताओं ने मांग से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी और जिला जज के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा गया। अधिवक्ता मंगलवार को शांति मार्च निकालेंगे।
विज्ञापन

 
बैठक में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण और सभी बार एसोसिएशन में अधिवक्तागणों के बैठने के लिए एक भवन पुस्तकालय, ई लाइब्रेरी नेट सुविधायुक्त, महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग शौचालय बनाने, केंद्रीय बजट में अधिवक्ता और वादकारियों के कल्याण के लिए पांच हजार करोड़ का बजट, बीमा सुविधा, नवागत व्यवसायरत अधिवक्ताओं के लिए प्रतिमाह कम से कम 10 हजार रुपये के स्टाईफंड की व्यवस्था, हरियाणा सरकार की भांति हर राज्य में हाउसिंग सोसाइटी सस्ती दरों पर भूमि अधिग्रहीत कर अधिवक्ताओं को सस्ती दरों पर भूमि दिलाने सहित तमाम मांगों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


इसके बाद सभी अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के माध्यम से पीएम को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन भेजने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष अनिल रौतेला, सचिव अजय बोहरा, संरक्षक गोपाल दत्त ओझा, मनोज ओझा, मोहन भट्ट, महेंद्र मल्ल, राजकुमार मल्ल, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, विपिन पंत, पंकज शर्मा, रमेश कापड़ी, केएन कलखुड़िया, अजय राठौर, ललित सामंत, निर्मल चौधरी, बृजेश जोशी आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed