फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Advantages of Women Plans Schemes

महिलाओं को दिलाएं योजनाओं का लाभ

Fri, 12 Oct 2018 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 12 Oct 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
Advantages of Women Plans Schemes
पिथौरागढ़ नैनीसैनी हवाई पट्टी में सलामी लेतीं राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का पहली बार पिथौरागढ़ आगमन पर नैनीसैनी हवाई पट्टी पर पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। राज्यपाल ने पुलिस परेड की सलामी ली। इसके बाद वह पंडा फार्म स्थित अतिथि विश्राम गृह पहुंचीं। उन्होंने विभिन्न महिला संगठनों से वार्ता करते हुए पहाड़ की महिलाओं की प्रशंसा की और उनकी आर्थिकी को बढ़ावा देने के निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों को दिए।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि पहाड़ की महिलाएं विषम भौगोलिक परिस्थितियों में कार्य करती हैं। महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ अधिकाधिक पहुंचाया जाना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने उन्हें जिले में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि 12 तहसीलों में एक भी तहसीलदार नहीं है। एकमात्र नायब तहसीलदार हैं। राज्यपाल ने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, औद्यानिकी के बारे में भी जानकारी ली। उन्हें चिकित्सकों, शिक्षकों, प्रधानाचार्यों की कमी के बारे में भी बताया गया। इस पर राज्यपाल ने सीडीओ को शिक्षकों और चिकित्सकों के रिक्त पदों की सूची दो दिन के अंदर उन्हें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


राज्यपाल ने महिला स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने और उनके कल्याण के लिए कार्य करने पर जोर दिया। कहा कि किसानों के उत्पादों का उनको बेहतर मूल्य मिले, इसके लिए बाजार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही जिले में एक विशेष उत्पाद के लिए फोकस किया जाए। इस पर सीडीओ ने उन्हें लाल चावल और च्यूरा उत्पादन को बढ़ावा देने के बारे में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। सीडीओ ने कहा कि जिले को खेल के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु ने राज्यपाल को पुलिस बल में कमी के बारे में बताया। उन्होंने स्कूलों में नशा उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में राज्यपाल ने विकास भवन स्थित किसान आउटलेट का निरीक्षण किया और ऊनी उत्पादों, दन, कालीन व्यवसाय को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। इस दौरान राज्यपाल के सचिव आरके सुधांशु, एडीसी डॉ. असीम श्रीवास्तव, एसडीएम आरके पांडेय आदि मौजूद थे।


मोष्टामाणू मंदिर में की पूजा-अर्चना
पिथौरागढ़। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य शाम के वक्त चंडाक के भ्रमण पर पहुंची। प्रदेश सरकार की ओर से चंडाक को पर्यटन डेस्टिनेशन के लिए चयनित किया है। चंडाक की खूबसूरती की उन्होंने सराहना की। राज्यपाल ने मोष्टामाणू मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed