फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Administration removed encroachment over the drains

प्रशासन ने नालियों के ऊपर किया गया अतिक्रमण हटाया

Wed, 07 Feb 2018 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Wed, 07 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
Administration removed encroachment over the drains
नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाती प्रशासन की टीम - फोटो : अमर उजाला

तहसील प्रशासन ने नगर में नालियों पर अतिक्रमण कर सब्जी एवं अन्य सामान का फड़ लगाने वालों के खिलाफ सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। कई व्यापारियों ने भी सड़क के किनारे बनी नालियों के ऊपर अपनी दुकान का सामान रख दिया था। यह सारी सामग्री एसडीएम ने अपनी मौजूदगी में हटा दी है। एसडीएम ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा नालियों पर अतिक्रमण पाया गया तो व्यापारी का लाइसेंस रद्द किया जाएगा और पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।

विज्ञापन


एसडीएम ने बुधवार को नगरपालिका की ईओ जीवंती जोशी, थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार और राजस्व टीम के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया। नगर की सड़कों के किनारे बनी नालियों पर अतिक्रमण पर एसडीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए कम से कम 10 व्यापारियों और फड़ व्यवसायियों का सामान हटाया। एसडीएम ने कहा कि नगर में सड़कों के किनारे नो पार्किंग स्थल पर किसी को भी वाहन खड़ा करने की इजाजत नहीं होगी। ऐसे वाहनों का चालान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed