फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Adichaura-Dunakot road closed in rain could not be opened even after five months

Pithoragarh News: बरसात में बंद आदिचौरा-दूनाकोट सड़क पांच माह बाद भी नहीं खोल पाए

Sun, 26 Nov 2023 09:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 26 Nov 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
Adichaura-Dunakot road closed in rain could not be opened even after five months
जुलाई माह से बंद डीडीहाट की आदिचौरा- दूनाकोट- हुनेरा सड़क। स्रोत: ग्रामीण।

विज्ञापन
पिथौरागढ़। जुलाई में बंद हुई आदिचौरा-दूनाकोट-हुनेरा सड़क नवंबर खत्म होते-होते भी नहीं खुल पाई है। इस कारण 1500 से अधिक आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क के बंद होने के बाद ग्रामीणों को डीडीहाट पहुंचने के लिए 20 किमी अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है।


सड़क के बंद होने से लोग रोजमर्रा के सामान को पीठ पर लादकर 40 किमी पैदल चलकर घर पहुंचा रहे हैं। हुनेरा, प्रतापगढ़ और दूनाकोट के ग्रामीण बीमार और गर्भवतियों को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पैदल रास्ता भी बदहाल होने के कारण बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण गांव से 20 किमी पैदल चलकर डीडीहाट पहुंच रहे हैं और वापसी में भी इतना ही सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान सुमन देवी और ग्रामीण रुद्र राम का कहना है कि वह कई बार एसडीएम कार्यालय में सड़क खोलने के लिए पत्र दे चुके हैं। इसके बाद भी सड़क नहीं खोली जा रही है। उन्होंने बतया कि सड़क को खोलने के लिए वह डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से भी मांग कर चुके हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। उन्होंने जल्द सड़क को नहीं खोलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





कोट



मानसूनकाल में सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार्यदायी संस्था ने पुल निर्माण आदि के कार्य के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। जैसे ही शासन से स्वीकृति मिलेगी सड़क को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- रीना जोशी, डीएम पिथौरागढ़।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed