फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Adi Kailash Yatra Pithoragarh Welcome Oath

Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रियों का पहला दल धारचूला पहुंचा

Fri, 05 May 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 05 May 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Adi Kailash Yatra Pithoragarh Welcome Oath
पिथौरागढ़/धारचूला। आदि कैलाश यात्रा का पहला दल बृहस्पतिवार देर रात पर्यटक आवास गृह पहुंचा। केएमवीएन कर्मियों ने माला पहनाकर यात्रियों का स्वागत किया गया। रात्रि विश्राम के बाद यात्री शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे धारचूला के लिए रवाना हुए। दोपहर दो बजे धारचूला पहुंचे यात्रियों का बुरांश का जूस पिलाकर स्वागत हुआ।
विज्ञापन


आदि कैलाश यात्रा के पहले दल के 10 पुरुष और नौ महिलाएं बृहस्पतिवार रात साढ़े दस बजे केएमवीएन के पिथौरागढ़ स्थित पर्यटक आवास गृह पहुंचे। यहां आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में यात्रियों का स्वागत किया गया। शुक्रवार सुबह यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्र में गंदगी नहीं करने और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्र में पड़े कूड़े को एकत्र कर वापसी में धारचूला लाने का भी अनुरोध किया गया। साथ ही उन्हें पांच पौधे कालापानी मंदिर में रोपने के लिए दिए गए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी रीना जोशी ने कहा कि यात्रियों की पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने यात्रियों के साथ आवास गृह परिसर में पौधरोपण किया। बाद में शंख ध्वनि और हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को धारचूला के लिए रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों ने हर-हर महादेव का भी उद्घोष किया। इस मौके पर दल के कोऑर्डिनेटर पवन चौधरी, पदम सिंह, वेदप्रकाश, हर सिंह, शेर सिंह, सौरभ खोलिया, दीपक, नरेंद्र थापा, महेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटक आवास गृह धारचूला के प्रबंधक धन सिंह बिष्ट ने बताया कि दोपहर में दल यहां पहुंच गया। बुरांश का जूस पिलाकर यात्रियों का स्वागत किया गया। भोजन के बाद यात्रियों का स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कराया गया। धारचूला में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को अगले पड़ाव गुंजी के लिए रवाना होंगे।

गर्बाधार में मलबा गिरने से बंद हुई सड़क खोली
पिथौरागढ़। धारचूला-लिपुलेख सड़क गर्बाधार के पास पहाड़ी से मलबा और बोल्डर आने से बृहस्पतिवार शाम को बंद हो गई थी जिसे शुक्रवार को खोल दिया गया है। वहीं कुटी से ज्योलिंकांग जाने वाले मार्ग पर ग्लेशियर आया है जिसे हटाने का कार्य चल रहा है।


वहीं डीएम ने बीआरओ को सड़क को सुचारु रखने के निर्देश दिए है। पर्यटक आवास गृह धारचूला के प्रबंधक धन सिंह बिष्ट ने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में कुटी से ज्योलिंकांग जाने वाले रास्ते पर ग्लेशियर आया है। नाभीढांग तक रास्ता साफ बताया जा रहा है लेकिन उसके आगे अभी रास्ता बंद है। बीआरओ की टीम मार्ग से बर्फ हटाने में जुटी हुई है। सीमांत क्षेत्र में मौसम बिगड़ा हुआ है। यदि रास्ते शीघ्र नहीं खोले गए तो यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed