{"_id":"645bd9ee36c6e1ae57025268","slug":"adi-kailash-yatra-om-parvat-nabhidhang-pithoragarh-news-c-8-1-136437-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रियों ने किए ओम पर्वत के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रियों ने किए ओम पर्वत के दर्शन
Wed, 10 May 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 10 May 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। आदि कैलाश यात्रा के दूसरे दल के 12 यात्रियों ने नाभीढांग स्थित ओम पर्वत के दर्शन किए। इसके बाद यात्री कुटी से आगे बंद हुए रास्ते को देखने गए।
दूसरे दल के यात्री सोमवार को धारचूला से गुंजी पहुंचे। बुधवार को यात्री ओम पर्वत दर्शन के लिए गए। उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम साफ रहने से यात्रियों को ओम पर्वत के अच्छी तरह दर्शन हुए। इसके बाद यात्री कुटी से आगे तक सड़क देखने गए।
दल में महाराष्ट्र, यूपी से चार-चार, तेलंगाना और चंडीगढ़ से दो-दो यात्री शामिल हैं। इसमें आठ पुरुष और चार महिला यात्री शामिल हैं। धारचूला टीआरसी के प्रबंधक धन सिंह बिष्ट ने बताया कि दूसरे दल के यात्री बृहस्पतिवार को नारायण आश्रम जाएंगे।
विज्ञापन
यूथ फोरम के अध्यक्ष हरीश सिंह कुटियाल ने बताया कि कुटी-ज्योलिंकांग सड़क बंद होने से कुटी के होम स्टे संचालक अपना व्यवसाय शुरू नहीं कर पाए हैं। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आदि कैलाश के तीसरे दल के यात्री पिथौरागढ़ पहुंचे
पिथौरागढ़। केएमवीएन की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा के तीसरे दल के सात यात्री पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ पहुंच गए हैं।
यह यात्री बुधवार सुबह काठगोदाम से रवाना हुए थे। दोपहर में जागेश्वर धाम के दर्शन कर यात्री शाम को पर्यटक आवास गृह पहुंचे। दल में महाराष्ट्र से तीन, यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली और राजस्थान से एक-एक यात्री शामिल हैं। दल में पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। यात्रियों का यहां पहुंचने पर पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मियों ने स्वागत किया। संवाद
कुटी-ज्योलिंकांग सड़क शीघ्र खोलने की मांग
धारचूला (पिथौरागढ़)। रं कल्याण संस्था ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर कुटी-ज्योलिंकांग सड़क शीघ्र खोलने की मांग की है। कहा है कि केएमवीएन की आदि कैलाश यात्रा शुरू हो चुकी है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु एवं पर्यटक यात्रा में आते हैं। कहा है कि विगत दिनों खराब मौसम के चलते मोटर मार्ग बाधित है।
सीमा सड़क संगठन की ओर से मोटर मार्ग को खोलने के प्रयास नाकाफी हैं। सड़क नहीं खुलने से होम स्टे संचालित कर अपनी आजीविका चलाने वाले लोगों का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। सड़क बंद होने से आदि कैलाश यात्रियों को बगैर दर्शन के ही लौटना पड़ रहा है। एसडीएम दिवेश शाशनी ने बीआरओ अधिकारी से बात कर तीन दिन में सड़क खुलने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में रं संस्था के अध्यक्ष दीपक रोंकली, संरक्षक अशोक नबियाल, कृष्णा गर्ब्याल, दिनेश चलाल, हरीश कुटियाल, सोमित नबियाल, संजय गुज्याल, बृजेश नबियाल आदि शामिल थे।