फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Adi Kailash road in Vyas valley is closed due to snowfall

Pithoragarh News: बर्फबारी से बंद है व्यास घाटी स्थित आदि कैलाश सड़क

Wed, 04 Feb 2026 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 04 Feb 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Adi Kailash road in Vyas valley is closed due to snowfall
धारचूला के व्यास घाटी ​स्थित प्रसिद्ध ओम पर्वत। स्रोत : ग्रामीण
धारचूला (पिथौरागढ़)। दारमा की अपेक्षा इस सीजन में व्यास घाटी में बर्फबारी कम हुई है। ओम पर्वत पर भी बर्फ कम देखी जा रही है। बर्फबारी से बंद गुंजी से कुटी तक 20 किलोमीटर सड़क बीआरओ 65 आरसीसी ने खोल दी है। कुटी से 16 किलोमीटर ज्योलिंगकांग (आदि कैलाश) तक बर्फ जमा होने से अभी सड़क बंद है।
विज्ञापन

गुंजी की वन सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने बताया कि 23 जनवरी को वसंत पंचमी के दिन क्षेत्र में बर्फबारी हुई। इसके बाद लगातार दो दिन और बर्फ गिरी। उन्होंने बताया कि अन्य वर्षों की अपेक्षा बर्फ कम गिरी है। मौसम सुहावना रहने और धूप खिलने से बर्फ तेजी से पिघल रही है। नाभीढांग स्थित ओम पर्वत पर भी बर्फ कम देखी जा रही है। कुछ साल पूर्व तक बर्फबारी के सीजन में ओम पर्वत चांदी की तरह दमकता था। आदि कैलाश क्षेत्र में भी उम्मीद के मुताबिक बर्फबारी कम हुई है।
विज्ञापन

गुंजी में पाइपलाइन टूटने से पानी की किल्लत
वाइब्रेंट विलेज गुंजी में पाइपलाइन टूटने से ग्रामीण पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। इस संबंध में गुंजी की सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर शीघ्र पानी की आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि गुंजी के लिए कालापानी से पेयजल योजना बनाई गई थी। सड़क चौड़ीकरण के दौरान सारथी कंपनी ने लाइन को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी कुछ दिनों में आदि कैलाश की यात्रा शुरू हो जाएगी। यदि समय पर क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ ही यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed