फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Actor Sanjay Mishra praised for the work of Uttarakhand Police

उत्तराखंड पुलिस के कार्य के मुरीद हुए सीने अभिनेता संजय मिश्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Actor Sanjay Mishra praised for the work of Uttarakhand Police
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। डीडीहाट अपने ससुराल पहुंचे सिने अभिनेता संजय मिश्रा लॉकडाउन में उत्तराखंड पुलिस की कार्यप्रणाली के मुरीद हो गए हैं। संजय मिश्रा कुछ दिन नैनीताल रहने के बाद एक बार फिर से अपने ससुराल डीडीहाट पहुंचे हैं।
विज्ञापन

डीडीहाट में अमर उजाला से बातचीत में संजय मिश्रा ने कहा कि वह कोरोना की दूसरी लहर में कुमाऊं के विभिन्न स्थानों में समय बीता रहे हैं। वह कहते हैं कि इस पूरे लॉकडाउन में उत्तराखंड की पुलिस लोगों को मदद पहुंचाने का काम कर रही है। नैनीताल से डीडीहाट आते समय भी हर एक चैक पोस्ट में पुलिस के जवान विनम्रता का परिचय देकर लोगों से कोरोना के बचाव की अपील करते नजर आए।
विज्ञापन

अल्मोड़ा, सेराघाट, बेड़ीनाग में तो संजय मिश्रा पुलिस के हौसला अफजाई के लिए गाड़ी से उतरकर उनके पास पहुंच गए। बेरीनाग में उन्होंने पुलिस के जवानों के साथ साथ चाय पी। संजय मिश्रा ने पुलिस के की कोरोना काल में किए जा रहे कार्यों को बेहतरीन बताकर अपने ट्वीटर व इंस्ट्राग्राम में डालकर देश दुनिया के लोगों को उत्तराखंड पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराने का कार्य किया है। वह कई पुलिस वालों से कहते है कि मैं भी पर्दे पर पुलिस का रोल करना बेहद पसंद करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed