{"_id":"6605a39fc3444d389204579b","slug":"action-will-be-taken-against-the-soldiers-involved-in-the-fight-commandant-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-111708-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में शामिल जवानों के खिलाफ होगी कार्रवाई : कंमांडेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में शामिल जवानों के खिलाफ होगी कार्रवाई : कंमांडेंट
Thu, 28 Mar 2024 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 28 Mar 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला में अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर व्यापारियों और एसएसबी के जवानों के बीच हुई मारपीट के मामले के बाद सेनानी मधुकर अमिताभ धारचूला पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों के साथ बैठक कर बताया कि मारपीट में शामिल जवानों के खिलाफ विभाग स्तर पर भी कार्रवाई की जा रही है।
बृहस्पतिवार को धारचूला पहुंचे कमांडेंट ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर हुई घटना के बाद पुल पर तैनात स्टाफ को बदल दिया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में बल पूरा सहयोग करेगा। जनता का भी सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि पुल पर आवाजाही के दौरान नियमानुसार चेकिंग आवश्यक है। किसी के साथ भी अभद्रता नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द्र और सहयोग करने की अपील की। बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष बीएस थापा, महेंद्र बुदियाल, महेश गर्ब्यांल, शंकर गर्ब्याल, प्रकाश गुंज्याल, नरेश रायपा, एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट जुबेर अंसारी, एसआई राकेश कुमार मौजूद रहे। संवाद