{"_id":"6228e8e4f0b5cb353b76be26","slug":"action-on-businessman-of-pithauragarh-pithoragarh-news-hld455961339","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने अतिक्रमण और गंदगी करने पर सात चालान काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने अतिक्रमण और गंदगी करने पर सात चालान काटे
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पालिका के ईओ को ज्ञापन देते व्यापार संघ के पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। स्वच्छ भारत अभियान के तहत गंदगी और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर पालिका ने बाजार में अभियान चलाया। इस दौरान कुल 28 दुकानदारों के चालान काटकर 13100 रुपये का अर्थदंड वसूला। पालिका के ईओ दीपक गोस्वामी के नेतृत्व में पालिका ने नगर में चेकिंग की। दुकानों के आगे गंदगी करने पर सात व्यापारियों के चालान कर 5500, अतिक्रमण करने पर 21 दुकानदारों के चालान काटकर 7600 का अर्थदंड वसूला। ईओ ने कहा कि भविष्य में अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर सिटी मिशन मैनेजर महेंद्र बिष्ट, प्रभारी राजस्व निरीक्षक प्रकाश चंद्र पांडेय, प्रभारी सफाई निरीक्षक विकास कुमार, रिंकू कुमार, पुलिस कांस्टेबल ध्रुव सिंह, देशराज सिंह आदि रहे।
त्योहार में चालान न करे पालिका
पिथौरागढ़। व्यापार संघ ने पालिका प्रशासन से होली पर्व पर चालान न करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि व्यापारी पहले से ही कोरोना की मार से उबर नहीं पाए हैं। ऐसे में उन पर चालानी कार्रवाई होती है तो उनकी मुश्किलें बढ़ेंगी।
व्यापार संघ के प्रदेश मंत्री अध्यक्ष शमशेर महर के नेतृत्व में व्यापारियों ने बुधवार को नगर पालिका के ईओ दीपक गोस्वामी को ज्ञापन सौंपा। बताया कि नगर पालिका की ओर से स्वच्छता कर नहीं लिया जाना चाहिए। अतिक्रमण के नाम पर 100 से 500 का चालान कर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने पालिका से चालान का मापदंड तय करने करने की मांग की। होली पर्व को देखते हुए कुछ दिनों चालान न करने की मांग की। व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री महर ने व्यापारियों से चालानी कार्रवाई से बचने के लिए सड़कों और पैदल मार्गों की नालियों के भीतर ही सामान लगाने की अपील की है। उनका कहना है कि यदि इसके बाद भी चालान किया गया तो व्यापार मंडल कदम उठाएगा। इस मौके पर व्यापार संघ उपाध्यक्ष आशीष सौन, कोषाध्यक्ष मनीष चौधरी, रामू वर्मा, नीरज जोशी, नितिन भट्ट, अभिषेक टम्टा, मनीष राय आदि रहे।