{"_id":"5755b4844f1c1b613c9c527f","slug":"accused-of-setting-fire-to-the-store-merchants-display","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में आग लगाने का आरोप, व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में आग लगाने का आरोप, व्यापारियों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में कार्रवाई की मांग करते व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। यहां सिमलगैर बाजार में दो माह पूर्व एंजल पैराडाइज प्रतिष्ठान में लगी आग के मामले में व्यापार संघ ने कहा कि यह आग साजिशन लगाई गई थी और प्रभावित व्यापारी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी थी लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे आक्रोशित व्यापारियों ने सोमवार को एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर धरना दिया।
विज्ञापन
नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष शमशेर महर ने कहा कि दुकान में आग ऊपरी मंजिल की छत तोड़कर मिट्टी का तेल फेंककर लगाई गई थी। पीड़ित व्यापारी ने इसके प्रमाण पुलिस को दिए थे लेकिन इस मामले में किसी भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि आग बुझाने गई फायर ब्रिगेड की टीम ने अपनी गलत रिपोर्ट तैयार की थी।
विज्ञापन
इस रिपोर्ट को सही किया जाना चाहिए। यदि इस मामले में एक हफ्ते के भीतर कोई कार्रवाई नहीं होती तो व्यापारी बाजार बंद करने को बाध्य हो जाएंगे। व्यापारियों की मांग है कि पीड़ित व्यवसायी को न्याय मिलना चाहिए और उसे नुकसान का मुआवजा दिया जाना चाहिए। व्यापार संघ के संयुक्त सचिव संतोष बिष्ट, प्रदीप मेहता, कमल सूंठा, अनिल माहरा, सुबोध बिष्ट, तपन रावत, सुमित कुंवर, नगेंद्र कुंवर, दीपक जोशी, राकेश भट्ट आदि व्यापारी धरने पर बैठे।
विज्ञापन