फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Accused of killing student after rape, arrested in nepal

दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Accused of killing student after rape, arrested in nepal
Accused of killing student after rape, arrested in nepal
बैतड़ी (नेपाल)। बैतड़ी प्रहरी ने दुष्कर्म के बाद नाबालिग छात्रा की हत्या का खुलासा कर दिया है। इस मामले में कांग्रेस सहित विरोधी दलों ने सरकार के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन किया। देशभर में हो रहे प्रदर्शन के बाद घटना की जांच के लिए सरकार ने एक उच्चस्तरीय जांच दल बैतड़ी भेजा था।
विज्ञापन

पांच फरवरी को दोगाड़कर चड़ापानी क्षेत्र की 17 वर्षीय छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। उसका शव पास के लवलेक जंगल से बरामद हुआ था। मेडिकल जांच और पोस्टमार्टम में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। हत्या के विरोध में युवाओं, छात्रों, राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने नेपाल के कई क्षेत्रों में विरोध, प्रदर्शन किए। हत्या के 13 दिन बाद पार्टी के विभिन्न नेता, सांसद और स्थानीय जनप्रतिनिधि किशोरी के घर पहुंचे।
विज्ञापन

इससे दबाव में आई बैतड़ी पुलिस ने मंगलवार रात आरोपी दिनेश भट्ट को गिरफ्तार कर लिया। जांच टीम शुरुआत से ही दिनेश पर निगरानी रख रही थी। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद रंजिशन हत्या की बात कबूल की है। उसने नेपाल पुलिस को बताया कि पांच फरवरी को स्कूल से घर लौटते समय उसने छात्रा को घायल कर दुष्कर्म किया। इसी बीच छात्रा की मृत्यु हो जाने पर उसने शव जंगल में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed