फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Accident in Pithauragarh

जेसीबी खाई में गिरी, सड़क ऑपरेटर की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Accident in Pithauragarh
घायल आशा कार्यकर्ता आशा देवी। - फोटो : PITHORAGARH
मदकोट (पिथौरागढ़)। बंगापानी में एक जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में जेसीबी ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई। मशक्कत के बाद खाई से ऑपरेटर का शव खाई से निकाला गया।
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए एक जेसीबी शनिवार को मदकोट से जोशा गांव जा रही थी। मदकोट-चौना सड़क पर कनलगा के पास जेसीबी अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटना में ऑपरेटर उमडाडा बंगापानी निवासी हुकुम सिंह के पुत्र चंद्र सिंह पालीवाल (31) की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद शव को निकाला। मदकोट पुलिस चौकी प्रभारी विकास कुमार ने बताया पंचनामा भर शव का पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेजा गया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पिता हुकुम सिंह, मां धनुली देवी शोकाकुल हैं जबकि पत्नी मंजू देवी बेसुध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात वाहन से आशा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल
पिथौरागढ़। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर आशा कार्यकर्ता घायल हो गई। बैंक रोड पिथौरागढ़ में तीन दिन पूर्व अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आकर आशा देवी (37) निवासी सेरी बाराकोट नल्तू विकासखंड बिण को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने आशा कार्यकर्ता को अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना से आक्रोशित भाकपा माले के गोविंद कफलिया ने वाहन चालक को पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि अज्ञात वाहन चालक को पकड़ने के लिए आशा कार्यकर्ता के परिजनों ने कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी है। इसके बाद भी पुलिस वाहन चालक को नहीं पकड़ सकी है। उन्होंने एसपी से वाहन चालक को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगालने और आशा के उपचार के लिए आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed