{"_id":"5fb6a3428ebc3e276d6bb938","slug":"accident-in-gangolihat-pithoragarh-news-hld404501265","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोलीहाट में कार खाई में गिरी, चालक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोलीहाट में कार खाई में गिरी, चालक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
खाई में गिरी कार।
- फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट तहसील के खिरमांडे के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में भर्ती कराया गया है।
बृहस्पतिवार तड़के छह बजे गंगोलीहाट के जाड़ापानी निवासी कमल कुमार (22) पुत्र राजेंद्र राम और सागर प्रसाद पुत्र किशन राम कार संख्या यूके 06टीए 5024 खिरमांडे से जाड़ापानी की ओर जा रहे थे। सुकड़ीधार के पास कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक कमल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सागर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही गंगोलीहाट थाना पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस से सीएचसी गंगोलीहाट पहुंचाया। डॉक्टर डॉ. प्रदीप उजाला ने सागर का प्राथमिक उपचार करके उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडेय ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दूसरी एंबुलेंस में शिफ्ट करना पड़ा
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट से हायर सेंटर रेफर किए गए हादसे के घायल सागर प्रसाद को 108 एंबुलेंस से पिथौरागढ़ जिला अस्पताल लाया गया। गुरना में सड़क कटिंग के चलते भारी मलबा गिरा होने और साफ करने में अधिक समय लगने की आशंका थी। इसके बाद मरीज को गंगोलीहाट से आई एंबुलेंस से स्ट्रेचर पर रखकर पिथौरागढ़ से गई एंबुलेंस में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया। गंगोलीहाट से आए 108 कर्मी संजय आर्य, कैलाश भट्ट, पिथौरागढ़ के गणेश भट्ट और ईएमटी भावेश जोशी ने घायल सागर प्रसाद को एंबुलेंस में शिफ्ट किया। मौके पर मौजूद ठेकेदार प्रकाश जोशी ने भी इस कार्य में मदद की।