फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Accident in Dharchula

धारचूला में वाहन दुर्घटनाग्रस्त चालक की मौत, एक गंभीर घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Accident in Dharchula
धारचूला के एला मंदिर के पास हुआ दुर्घटनाग्रस्त वाहन। - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एला मंदिर के पास पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पिकअप वाहन संख्या यूके 05 सीए 2102 ग्राम पंचायत दर से धारचूला की ओर आ रहा था। वाहन अचानक एला मंदिर के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर 100 मीटर नीचे काली नदी में गिर गया। हादसे में ग्राम दर निवासी 46 वर्षीय चालक मदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। एसएसबी से 6:50 बजे सूचना मिलने के बाद कोतवाल कुंवर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम, फायर ब्रिगेड, 112 टीम, तहसीलदार अबरार अहमद और राजस्व उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम और एसएसबी के जवानों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाकर गलाती निवासी घायल प्रेम सिंह महर (35) को सीएचसी धारचूला पहुंचाया। यहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस अभियान में कोतवाल कुंवर सिंह रावत, दरोगा मोहन चंद्र जोशी, 112 के दरोगा अर्जुन राणा, फायर ब्रिगेड के एएससाई कृष्ण गुंज्याल, कांस्टेबल आन सिंह, महेश चंद, महेंद्र कुमार सहित एसएसबी के जवानों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed