{"_id":"61292ff08ebc3e79dc6b31fc","slug":"accident-in-dharchula-pithoragarh-news-hld435967277","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलाधार के पास पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से बीआरओ के अस्थाई मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलाधार के पास पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से बीआरओ के अस्थाई मजदूर की मौत
विज्ञापन
धारचूला के मल्ली बाजार में घुसा मलबा।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। टनकपुर तवाघाट एनएच में धारचूला तड़कोट के एलधारा के पास एनएच में आए मलबे को साफ करते समय पहाड़ी से गिरे बड़े बोल्डर की चपेट में आने से बीआरओ के एक अस्थायी मजदूर की मौत हो गई है। हादसे में जेसीबी ऑपरेटर बाल-बाल बचा। मल्ली बाजार शिशु मंदिर सहित एक मकान में पानी और मलबा घुस गया है। प्रशासन ने धारचूला मल्ली बाजार में दुकानों को और यातायात को बंद करने के आदेश दिए हैं।
शुक्रवार को तल्ला खुमती निवासी बीआरओ का अस्थयी मजदूर नवीन सिंह (27) सड़क पर आए मलबे को साफ कर रहा था। अचानक वह पहाड़ी से गिरे बड़े बोल्डर की चपेट में आकर खाई में गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी के बाद एसडीएम धारचूला अनिल कुमार शुक्ला, बीआरओ के ओआईसी देवाशीष, कोतवाल विक्रम राठौर, मृतक के परिजन और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नवीन के शव को अस्पताल पहुंचाया।
पिछले पांच दिनों से हो रही बारिश के कारण एलधारा के पास लगातार मलबा आ रहा है। एलधारा से मल्ली बाजार में शिशु मंदिर और नारायण लाल वर्मा के घर में मलबा और पानी घुस गया है। प्रशासन ने खतरे को देखते हुए मल्ली बाजार में बैरियर लगाकर और पुलिस के जवान की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन
मल्ली बाजार की 30 से अधिक दुकानों को बंद करने के आदेश देने के साथ ही यहां यातायात बंद कर दिया गया है। खुमती के प्रधान गोपाल सिंह ने बताया कि नवीन का एक पुत्र और एक पुत्री है। ग्राम प्रधान ने प्रशासन से मुआवजा की मांग की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा और नंदा बिष्ट ने प्रशासन और बीआरओ से एलधारा से मलबा हटाने और एक मजबूत दीवार का निर्माण करने की मांग की है।
नदियां उफनाई, जन जीवन अस्त व्यस्त
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त चल रहा है। भारी बारिश के कारण 21 से अधिक सड़कें बंद हैं। लोनिवि, पीएमजीएसवाई, बीआरओ ने बंद सड़कों को खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर कर रही है। नदियाें और गधेरों के उफान पर आने से लोग सहमे हैं। प्रशासन ने लोगों से नदियों के किनारे नहीं जाने की अपील की है।
कहां कितनी बारिश
धारचूला - 65.4 मिमी
डीडीहाट - 43.8 मिमी
मुनस्यारी - 31.4 मिमी
बेड़ीनाग - 15.5 मिमी
पिथौरागढ़ - 9.0 मिमी
गंगोलीहाट - 7.0 मिमी
नदियों का जलस्तर
नदी - जलस्तर - खतरा
काली नदी - 888.75 मीटर - 890.00मीटर
सरयू - 448.00 मीटर - 453.00 मीटर
गोरी नदी जौलजीबी - 605.25 मीटर - 607.80मीटर
गोरी नदी मदकोट 1212.15 मीटर - 1215.10 मीटर है।
पिथौरागढ़ की बंद सड़कें
थल-मुनस्यारी सड़क हरड़िया, नाचनी-बांसबगड़, सिमली-बिचना, मंसूरी-कांडा-होकरा, आदिचौर-सिन्नी, नाचनी-बसंतकोट, बंगापानी-जाराजीबली, बांस बगड़-कोटा-पंद्रहपाला, छिरकिला-जम्कू, पौड़ी-घटकूना,मदकोट-दारमा, गिन्नीबैंड-समकोट, सोसा-सिर्खा, कालिका-खुमती, बांस-आंवलाघाट, पिथौरागढ़-तवाघाट, तवाघाट-घट्टाबगड़, तवाघाट-सोबला, घट्टाबगड़-लिपूलेख और सोबला-दर- तिदांग सड़क।
भारी बारिश से टूटी स्कूल की दीवार
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। दो दिनों से हो रही बारिश के चलते सूर्य मांटेसरी इंटर कालेज के मैदान की दीवार टूट गई है। दीवार का सारा मलबा नगर पालिका की ओर बनाई गई दुकानों की छतों पर गिर गया है। यूपीसीएल कार्यालय के पीछे की दीवार गिरने के बाद भवन को खतरा पैदा हो गया है। एसडीएम केएन गोस्वामी ने आपदा नियंत्रण कक्ष में आने वाली हर आपदा की सूचना पर शीघ्र संबधित विभागों से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
राईआगर पास सड़क में आया बोल्डर
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। राईआगर के पास सड़क पर बोल्डर आने से सैकड़ों यात्री और वाहन फंस गए। ईई बीके सिन्हा ने बताया कि सड़क पर बोल्डर गिरने की जानकारी मिलते ही मौके पर जेसीबी भेजकर सड़क से बोल्डर को हटा दिया है।
बलुवाकोट में भूस्खलन में लापता महिला का नहीं लगा सुराग
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला के बलुवाकोट में हुए भूस्खलन में लापता महिला का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका है। शुक्रवार को भारी बारिश के कारण ढूंढखोज का काम रोकना पड़ा।
बृहस्पतिवार को दिन में बारिश के दौरान हुए भारी भूस्खलन में घर के समीप कपड़े धो रही जोशीगांव की महिला पशुपति देवी मलबे में दब गई थी। महिला की ढूंढखोज के लिए रात 12 बजे तक अभियान चलाया गया। शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ के जवानों ने आठ बजे से मलबे में महिला को ढूंढा लेकिन सफलता नहीं मिली।
दिनभर मूसलाधार बारिश के साथ पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा बहकर आने से बचाव का कार्य रोकना पड़ा। इस दौरान धारचूला के एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला भी मौके पर मौजूद रहे। ग्राम प्रधान पूरन सिंह ने बताया कि भूस्खलन के दौरान लापता हुई महिला के पति हरीश भट्ट को सूचना दे दी गई है। इस घटना के बाद से पशुपति देवी के दो बच्चों सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खोतिला में खाई में गिरने से नेपाली मजदूर की मौत
धारचूला (पिथौरागढ़)। शुक्रवार को धारचूला के खोतिला में रास्ते से खाई में गिरकर एक नेपाली मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान नेपाल नवगाड़ गांवपालिका वार्ड नंबर छह निवासी 48 वर्षीय मोहन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक का शव शवगृह में रख दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भेजी गई है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।