{"_id":"57eea5424f1c1bcc095749da","slug":"abvp-face-became-the-students-union-president-unopposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी के अंकित बने छात्रसंघ के निर्विरोध अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी के अंकित बने छात्रसंघ के निर्विरोध अध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Fri, 30 Sep 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
मुवानी कालेज में छात्रसंघ के निर्वाचित पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुवानी डिग्री कॉलेज में पहली बार हुए छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। महासचिव और कोषाध्यक्ष पद पर ही चुनाव हुए। अध्यक्ष, उपाध्यक्षा, संयुक्त सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर एबीवीपी के पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
मुवानी डिग्री कॉलेज में महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। महासचिव पद पर एबीवीपी के प्रत्याशी हिमांशु कुमार ने 22 मतों के अंतर से विजय प्राप्त की। हिमांशु को 107 मत और उनकी विपक्षी चंद्रकला राठौर को 85 मत पड़े। कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के त्रिभुवन भट्ट ने 26 मतों के अंतर से विजय प्राप्त की। त्रिभुवन को 97 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी गौरव खनका को 71 और मनीष बोहरा को 24 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के अंकित सिंह बिष्ट और उपाध्यक्ष पद पर नीरज भट्ट, उपाध्यक्षा पद पर निर्दलीय मीनाक्षी भट्ट, संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के डिगर सिंह कार्की और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर राजेंद्र सिंह कार्की निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
निर्वाचन अधिकारी डा. आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि कुल 305 मतों में से 192 मत पड़े। 9 मत रद्द किए गए। मतों की गणना 1.30 बजे से शुरू की गई। चुनाव परिणामों की घोषणा तीन बजे हुई। चुनाव संपन्न कराने में पीठासीन अधिकारी डा. नेहा जोशी और डा. चंद्र प्रकाश ने सहयोग किया। सभी पदाधिकारियों को प्राचार्य एसएस भंडारी ने शपथ दिलाई। विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने नगर में जुलूस निकाला। चुनाव को देखते हुए थाना अध्यक्ष केसी आर्या दल-बल के साथ सुबह से ही कॉलेज में मौजूद रहे।
विज्ञापन