फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Absconding warranty officer arrested from Dharchula in check bounce case

Pithoragarh News: चेक बाउंस के मामले में फरार वारंटी धारचूला से गिरफ्तार

Thu, 19 Dec 2024 04:46 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 19 Dec 2024 04:46 PM IST
सार

कोतवाली धारचूला पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में फरार वारंटी को धारचूला से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Absconding warranty officer arrested from Dharchula in check bounce case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यायालय के आदेश पर कोतवाली धारचूला पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में फरार वारंटी को धारचूला से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जय प्रकाश मौसाल देवधर निवासी के खिलाफ पिथौरागढ़ के न्यायालय में चेक बाउंस के मामले में वाद चल रहा था। बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद भी वह अदालत में पेश नहीं हो रहा था। अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीओ परवेज अली के निर्देशन में थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह की टीम ने आरोपी को आर्मी स्कूल धारचूला के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी को आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल आन सिंह और कांस्टेबल ललित पांगती मौजूद रहे। एसपी रेखा यादव का कहना है कि पिथौरागढ़ पुलिस वारंटियों की खोज रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed