फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Absconding for 10 years, 10 thousand rupees reward arrested

Pithoragarh News: 10 साल से फरार 10 हजार का इनामी गिरफ्तार

Sat, 16 Mar 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 16 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Absconding for 10 years, 10 thousand rupees reward arrested
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ पुलिस ने 10 साल से फरार 10 हजार के इनामी आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ लोगों को लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने का आरोप है। पुलिस अभियान चलाकर इस माह अब तक आठ इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में पिथौरागढ़ कोतवाली में बजाज फाइनेंस से लोन दिलाने के नाम पर विकर सिंह के खिलाफ लाखों रुपये की ठगी करने पर धारा 420/120 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। इस पर पुलिस ने उस पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

प्रभारी एसओजी हेम चंद्र तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने काफी पड़ताल के बाद आरोपी विकर सिंह को मोगा (पंजाब) से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक निजी संस्थान में चालक का काम कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed