फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Abhimanyu, Shivansh, Pranav, Kritika, Vedanshi, Aarushi became champions

Pithoragarh News: अभिमन्यु, शिवांश, प्रणव, कृतिका, वेदांशी, आरूषी बने चैंपियन

Tue, 21 Jul 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 21 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Abhimanyu, Shivansh, Pranav, Kritika, Vedanshi, Aarushi became champions
पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबलों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अभिमन्यु, शिवांश, प्रणव, कृतिका, वेदांशी और आरूषी ने अपने-अपने वर्ग में खिताबी जीत हासिल की। मुख्य अतिथियों ने सभी चैंपियनों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज में खेल विभाग की तरफ से आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गए। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि अंडर-8 बालक वर्ग के एकल मुकाबले में अभिमन्यु बंग्याल ने समेंद्र सिंह को, अंडर-9 वर्ग में शिवांश जोशी ने अर्चित को हराया। इसी आयु वर्ग के युगल मुकाबले में अर्चित मेहता और शिवांश की जोड़ी ने पारस मेहता और मदन मेहता की जोड़ी को हराया।
विज्ञापन

अंडर-11 एकल वर्ग में प्रणव नेगी ने मानस जोशी और युगल मुकाबले में मान जोशी और शृयांश सिंह बिष्ट की जोड़ी ने प्रणव नेगी और धनंजय सिंह की जोड़ी को हराकर विजय हासिल की। अंडर-8 बालिका वर्ग के एकल मुकाबले में कृतिका दिगारी ने सिद्धि धौनी, अंडर-9 वर्ग में वेदांशी धामी ने नेहा मेहता को हराया। अंडर-11 बालिका वर्ग के एकल मुकाबले में अवनी कश्यप को हराकर आरूषी कुमार विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी आयु वर्ग के युगल मुकाबले में आरूषी कुमारी और अवनी कश्यप की जोड़ी ने ट्विंकल जोशी और प्रिया बिष्ट की जोड़ी को हराकर फाइनल जीता। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

भूमिका भूपेश बिष्ट, दीपांक वर्मा, खगेंद्र सिंह, रोहित पंत, नेहा धौनी, नव्या बिष्ट, मानवी बिष्ट, खीमराज सिंह, कुणाल सामंत, काव्यांश पंत, राशि महर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। यहां उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल, उद्योग विभाग की महाप्रबंधक कविता भगत, जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ. जगदीश सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed