फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ababeel Conservation in Ganai Gangoli

घौंसलों में अबाबील के बच्चों को बचाने के लिए लगा रहे पांच किमी की दौड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Ababeel Conservation in Ganai Gangoli
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। कोरोना कर्फ्यू के कारण दुकानों के भीतर घौंसला बनाने वाली अबाबील (स्थानीय भाषा में गौताली) पर भी संकट आ गया है। कई दुकानदार अबाबील के बच्चों को बचाने के लिए पांच किमी की दौड़ लगाकर दुकानों का शटर खोलने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

अबाबील ने क्षेत्र की कई दुकानों में घौंसले बनाए हैं। इन घौंसलों में ज्यादातर में अंडों से बच्चे निकल चुके हैं। अबाबील घौंसलों में बैठे बच्चों के लिए दिनभर कीड़े मकौड़े लाती हैं। इन दिनों कोरोना कर्फ्यू के कारण दुकान के शटर केवल दो, तीन घंटे के लिए खुल रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ दुकानदारों ने अबाबील के आने जाने के लिए शटर में बड़ा सुराख किया है जबकि अधिकतर दुकानों के शटर में सुराख नहीं हैं। ऐसे में अबाबील पर भी संकट आ गया है। अबाबील के बच्चों को बचाने के लिए दुकानदारों को दो से पांच किमी दूर बाजार आकर शटर खोलने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के दौरान कार्रवाई का डर भी बना रहता है। हरीश मेहता, राजू उपाध्याय, गोविंद पंत, देवेंद्र मेहता, राजा बोरा, किशन सिंह सहित अन्य व्यापारियों का कहना है कि यदि दुकानों के शटर नहीं खोले गए तो भोजन न मिलने और गर्मी से सैकड़ों अबाबील के बच्चे घौंसलों में ही मर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed