फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Aarti, Ajay won the 3000-meter race

अजय और आरती ने जीती 3000 मीटर दौड़

Fri, 16 Oct 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 16 Oct 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
Aarti, Ajay won the 3000-meter race
15वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता केएनयू जीआईसी पिथौरागढ़ के खेल मैदान में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुई। पहले दिन हुई 3000 मीटर दौड़ में मिशन के अजय सिंह बिष्ट और जीआईसी भूलगांव की आरती पहले स्थान पर रही। बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में मिशन इंटर कालेज के अजय सिंह और बालिका वर्ग में हाईस्कूल बजेटी की शोभा कोहली ने पहला स्थान पाया। सब जूनियर वर्ग की 600 मीटर दौड़ आर्मी पब्लिक स्कूल के नाहर सिंह, नारायणनगर की भावना बोरा, सीनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ मिशन के पंकज सिंह और मदकोट की कंचन ने जीती।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के शुभारंभ पर केएनयू की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, जीजीआईसी की छात्राओं ने नेपाली नृत्य, बालिका इंटर कालेज ऐंचोली के बच्चों ने पहाड़ी नृत्य, एलडब्ल्यूएस की छात्राओं ने सुंदर नृत्य कर किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समूहगान और लोकगीत/लोकनृत्य में जीजीआईसी पिथौरागढ़ प्रथम स्थान पर रहा। वाद विवाद पक्ष में एलडब्ल्यूएस भाटकोट की रुकसार अंसारी, विपक्ष में इसी स्कूल की कंचन खत्री प्रथम, हिंदी सुलेख में गंगोत्री गर्ब्याल की शिखा लोहिया, अंग्रेजी सुलेख में इसी स्कूल की पूजा तिवारी पहले स्थान पर रही।  
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक मयूख महर ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का पूरा खर्च स्वयं वहन करने की घोषणा की। इस दौरान विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, जिला खेल समन्वयक आनंद रावत, जिपंस तिलक चंद जोशी, शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बोरा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र पंत, दिनेश पाटनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed