फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Aapada in Dharchula

धारचूला में नागलिंग बालिंग के लोगों ने पानी को लेकर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Aapada in Dharchula
धारचूला में ग्राम नागलिंग और बालिंग के आपदा पीड़ित प्रदर्शन करते। - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। आपदा पीड़ित नागलिंग और बालिंग ग्राम पंचायत के लोगों ने खाली बर्तन हाथ में लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 1100 की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। 28 जुलाई को गलाती गाड़ के उफान में आने से ग्राम सभाओं की पेयजल लाइन ध्वस्त हो गई थी।
विज्ञापन

सोमवार को बीडीसी सदस्य प्रेम सिंह नगन्याल के नेतृत्व में महिलाओं ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। नागलिंग ग्राम प्रधान ममता ने बताया कि 28 जुलाई से पेयजल के लिए भारी परेशानी हो रही है। बार-बार विभाग को बताने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। जिस कारण घरों के लिए पानी आपूर्ति में पूरा दिन बीत रहा है। उन्होंने बताया कि आपदा काल में विभागीय अधिकारी गांव की सुध नहीं ले रहे हैं। लोगों को कई दूर स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। लोग कपड़े धोने, नहाने के लिए गलाती गाड़ में जाने को मजबूर हैं। प्रदर्शन करने वालों में मीनाक्षी देवी, सनम देवी, सावित्री देवी, सुलेखा देवी, मेनका देवी, विमला, बादल नगन्याल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

गलाती गाड़ के उफान में आने से भूकटाव से पेयजल लाइन को काफी नुकसान पहुंचा है। जिसको सुधारने कार्य चल रहा है। जो एक दो दिन में ठीक हो पाएगी है। उसके बाद लोगों को पेयजल आपूर्ति हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र थापा, जेई, जल संस्थान, धारचूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed