{"_id":"60ae93448ebc3e2be10f93bc","slug":"aap-cpi-ml-demonstrated-in-support-of-farmer-movement-pithoragarh-news-hld425608362","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन के समर्थन में आप, भाकपा माले ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन के समर्थन में आप, भाकपा माले ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कृषि कानून के खिलाफ किसान आंदोलन को आज छह माह पूरे होने पर आम आदमी पार्टी, भाकपा माले कार्यकर्ताओं और जनमंच ने घरों में रहकर सरकार के खिलाफ धरना दिया। इस दौरान माले कार्यकर्ताओं ने काले झंडे भी फहराए।
भाकपा माले के गोविंद कफलिया ने कहा कि सरकार किसान विरोधी है इसलिए उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुशील खत्री और पार्टी के नौजवान कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन के समर्थन में आज छह माह पूरे होने पर अपने अपने घरों में हाथ में तख्ती लेकर किसान विरोधी काले कानून के खिलाफ काला दिवस मनाया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जबरन काला कानून किसानों के ऊपर थोपा है।
उन्होंने मोदी सरकार से काले कानून को वापस लेने की अपील की। इस दौरान नवीन शर्मा, राकेश वर्मा, डॉ. लोकेश जोशी, चंद्र प्रकाश पुनेड़ा, गोविंद बिष्ट, शंकर राम, सुरेश जोशी, कैलाश , मनोज कुमार, नरेंद्र गवा, इमरान अली, भावना शर्मा,पूजा पांडे, गजल अंजुमन ने अपने-अपने घरों में विरोध प्रदर्शन जताया। जनमंच के संयोजक भगवान रावत ने भी अपने घर पर धरना दिया। इस मौके पर उन्होंने सरकार से तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग की।