फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Aanvlagat reached the road

आंवलाघाट तक पहुंची सड़क

Thu, 26 May 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Updated Thu, 26 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन

पिथौरागढ़। शहर के लिए बन रही आंवलाघाट पेयजल योजना के कार्यस्थल तक मोटर सड़क पहुंच गई है। विधायक महर ने पेयजल योजना के निर्माण कार्य का जायजा लिया। कहा कि आंवलाघाट में इंफिल्ट्रेशन वैल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। योजना की पाइप लाइन शहर तक पहुंच चुकी है। उन्होंने आंवलाघाट पेयजल योजना को पिथौरागढ़ के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सड़क निर्माण एक चुनौती बनी हुई थी।

विज्ञापन


आंवलाघाट तक सड़क पहुंचने से निर्माण कार्य में और तेजी आएगी। योजना पर वह स्वयं और पेयजल निगम के अधिकारी बराबर निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की चूक न हो। आंवलाघाट तक सड़क पहुंचने से इलाके के लोगों में खुशी व्याप्त है। भ्रमण में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता रंजीत धर्मशक्तू, विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र सौन आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed