{"_id":"5cc8813ebdec220769792e52","slug":"aanvalaaghaat-mein-naya-shamph-tatkaal-banaane-ke-nirdesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंवलाघाट में नया शंफ तत्काल बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंवलाघाट में नया शंफ तत्काल बनाने के निर्देश
Tue, 30 Apr 2019 10:39 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Tue, 30 Apr 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
आंवलाघाट पंपिंग योजना का निरीक्षण करते डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे।
- फोटो : पिथौरागढ़
जिला मुख्यालय में बढ़ते पेयजल संकट को देखते हुए मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने पेयजल महकमे और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ आंवलाघाट पंपिंग पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने आंवलाघाट में एक और इंफिल्ट्रेशन वेल (शंफ) तत्काल बनाने के साथ ही विद्युत उप केंद्र को सुरक्षित स्थान पर शिप्ट करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने आंवलाघाट में निर्मित दोनों शंफों का निरीक्षण कर प्रतिदिन लिफ्ट हो रहे पेयजल की जानकारी ली। पेयजल यांत्रिक खंड के अधिकारियों ने बताया कि दोनों शंफ से 24 घंटे लिफ्ट करने लायक पानी नहीं मिल रहा है। जिलाधिकारी ने पेयजल निगम के अधिकारियों को योजनांतर्गत प्रस्तावित तीसरे शंफ का निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए। पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता पीसी लोहुमी ने बताया कि तीसरे शंफ के लिए स्थल का चयन कर लिया गया है। डीएम ने कहा कि योजना से 24 घंटे पंपिंग की जाए, ताकि आवश्यकतानुसार जलापूर्ति हो सके।
डीएम ने आंवलाघाट में बनाए गए विद्युत उप केंद्र को सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं बताते हुए कहाकि बरसात में रामगंगा में पानी बढ़ने पर उप केंद्र क्षतिग्रस्त हो सकता है। उन्होंने तत्काल विद्युत उप केंद्र को सुरक्षित स्थान पर स्थापित करने के निर्देश दिए। कहा कि विद्युत उप केंद्र शिफ्ट करने के दौरान जलापूर्ति में किसी भी प्रकार का व्यवधान न हो, इसके लिए बकसिल में बने पंप हाउस के समीप 400 किलो लीटर का टैंक का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन
डीएम ने कहा ग्रीष्मकाल में किसी भी क्षेत्र में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए पेयजल निगम, जल संस्थान और विद्युत विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करे। कहा कि जिला मुख्यालय में 900 किलो लीटर के टैंक का निर्माण तत्काल किया जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल, उपजिलाधिकारी सदर तुषार सैनी, जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता संजीव मिश्रा, अधिशाषी अभियंता पेयजल निगम आरएस धर्मसक्तु, ईई जल संस्थान अशोक कुमार, यांत्रिक खंड के ईई योगेश कुमार आदि मौजूद थे।