फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   आनलाइन शिक्षण को सजग रहें शिक्षक

आनलाइन शिक्षण को सजग रहें शिक्षक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
आनलाइन शिक्षण को सजग रहें शिक्षक
पिथौरागढ़। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से डायट को आनलाइन शिक्षण को जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। बच्चों को आनलाइन शिक्षा से जोड़ने की डायट ने कवायद शुरू कर दी है। डायट के प्राचार्य डीसी सती ने बताया कि नीट टेली कांफ्रेंसिंग के माध्यम से फैकल्टी के साथ संवाद किया गया। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी, उप शिक्षाधिकारी और डायट के मेंटर्स को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अपने कार्य क्षेत्रांतर्गत आनलाइन शिक्षण को नोडल अधिकारियों को नियुक्त करें। बच्चों की आनलाइन पढ़ाई को सुचारू करने को उनका सहयोग करें। सभी शिक्षक व्हाट्सएप ग्रुप से संबद्ध रहेंगे। शिक्षक विद्यार्थियों तक विषयवस्तु पहुंचाने में सहयोग करेंगे। साथ ही अपने कार्य की रिकार्डिंग भी रखेंगे। प्राचार्य ने बताया कि ऐसे बच्चों की सूची भी तैयार कराई जा रही है जिनके पास मोबाइल नहीं है। बताया विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति सजग रहें ऐसे प्रयास किए ज रहे हैं। बताया कि कई शिक्षक बच्चों को आनलाइन पढ़ा कर बेहतरीन कार्य कर रहे हैं।(संवाद) दिनेश
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed