फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   aadi kailash yatra in pithauragarh

Pithoragarh News: अक्तूबर से फिर शुरू होगी केएमवीएन की आदि कैलाश यात्रा

Thu, 07 Sep 2023 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 07 Sep 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
aadi kailash yatra in pithauragarh
आदि कैलाश। संवाद
पिथौरागढ़। दो माह से बंद चल रही आदि कैलाश यात्रा फिर शुरू हो गई है। वर्तमान में सिर्फ प्राइवेट टूर ऑपरेटर के दल यात्रा के लिए आ रहे हैं। कुमाऊं मंडल विकास निगम भी अक्तूबर से आदि कैलाश यात्रा शुरू करने की तैयारी कर रहा है क्योंकि मानसूनकाल में तवाघाट-लिपुलेख सड़क के बंद होने के बाद केएमवीएन यात्रा के लिए आवेदन कर चुके यात्रियों को यात्रा नहीं करा पाया था।
विज्ञापन

प्रतिवर्ष कुमाऊं मंडल विकास निगम चार मई से आदि कैलाश यात्रा शुरू करता है। मानसून काल में यात्रा मार्ग के बार-बार बंद होने के कारण यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए केएमवीएन ने जुलाई और अगस्त में यात्रा को बंद कर दिया था। वर्तमान में मानसून काल में जगह-जगह खराब हुई चीन सीमा और आदि कैलाश यात्रा मार्ग को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

सितंबर अंतिम सप्ताह तक सड़क के ठीक होने की उम्मीद जताई जा रही है। वर्ष 2023 में चार मई से शुरू हुई यात्रा के दौरान केएमवीएन ने 223 पर्यटकों को आदि कैलाश, ओम पर्वत, पार्वती सरोवर और कालापानी के दर्शन कराए थे। प्राइवेट टूर ऑपरेटर ने भी करीब दो हजार से अधिक लोगों को यात्रा कराई। मौसम साफ होने के बाद प्राइवेट टूर ऑपरेटर ने यात्रा को फिर शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि केएमवीएन ने वर्ष 1991 में आदि कैलाश यात्रा शुरू की थी। तब यात्रियों को धारचूला से आदि कैलाश तक सात से आठ पड़ाव पैदल चलकर आदि कैलाश पहुंचना पड़ता था। वर्ष 2019 में बीआरओ के चीन सीमा तक सड़क बनाने के बाद वर्ष 2022 में आदि कैलाश यात्रा वाहन से शुरू हो पाई। अब यात्रियों को पैदल नहीं चलना पड़ता है। केएमवीएन के महाप्रबंधक एपी वाजपेयी का कहना है कि यात्रा अक्तूबर से शुरू कर दी जाएगी।

धारचूला में बनने लगे इनर लाइन परमिट
पिथौरागढ़। प्राइवेट टूर ऑपरेटर की ओर से आदि कैलाश यात्रा शुरू करने के बाद धारचूला एसडीएम कार्यालय में इनर लाइन परमिट बनने शुरू हो गए हैं। वर्षाकाल में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एसडीएम कार्यालय ने इनर लाइन परमिट जारी करने बंद कर दिए थे।

पिथौरागढ़ में प्राइवेट टूर ऑपरेटर दल का भव्य स्वागत
पिथौरागढ़। दो माह बाद प्राइवेट टूर ऑपरेटर का पहला दल आदि कैलाश यात्रा के लिए पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ पहुंचा। यात्रा दल में शामिल 32 लोगों का भव्य स्वागत किया गया। पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। यात्रियों ने मानसरोवर यात्री वाटिका में एक पौधा धरती मां के नाम भी लगाया। गुरुरानी ने यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्र के कालापानी मंदिर परिसर में लगाने के लिए पौधे भी भेंट किए। स्वागत करने वालों में उत्तराखंड टूर एंड ट्रेवल के लोकेश चंद, हरसिंह, शेर सिंह, वेद प्रकाश, पदम सिंह, विजय बोरा, गोपाल बिष्ट, सौरव खोलिया, महेश कुमार, दीपक बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed