{"_id":"5aef30254f1c1b320a8b8755","slug":"aadhaar-kadhera-near-kabbadi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ी के पास आधारकार्डों का जखीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ी के पास आधारकार्डों का जखीरा
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला/पिथौरागढ़
Updated Sun, 06 May 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में फेंके गए आधारकार्डों की सोशल मीडिया में वारयल हो रही फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला में एक कबाड़ी के पास आधारकार्डों का जखीरा होने का मामला सोशल मीडिया में प्रसारित होने के बाद सरकारी मशीनरी में हड़कंप मच गया है। एसडीएम ने मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं। मामला सार्वजनिक होने के बाद से कबाड़ी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
रविवार को सोशल मीडिया में एक कबाड़ी के कबाड़ में आधारकार्डों का जखीरा होने की बात सार्वजनिक हुई। सोशल मीडिया (वाट्सएप) पर आधारकार्ड के ढेर की फोटो भी डाउनलोड की गई है, यह मैसेज खूब वायरल हो रहा है। सैकड़ों की संख्या में दिख रहे आधारकार्डों में अधिकतर बच्चों के कार्ड बताए जा रहे हैं। इस पर सरकारी मशीनरी में हड़कंप मच गया। मामले को करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। मामला सार्वजनिक होने के बाद से कबाड़ी फरार बताया जा रहा है, उसके कबाड़ के स्टोर में ताला लगा है।
विज्ञापन
एसडीएम आरके पांडे ने बताया कि प्रकरण सामने आने के बाद राजस्व उप निरीक्षक सदर हुकुम धामी और उत्तराखंड पुलिस के उप निरीक्षक नरेंद्र अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जांच टीम ने कई जगह कबाड़ी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। राजस्व उप निरीक्षक धामी का कहना है कि कबाड़ी के सामान की तलाशी ली जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर उसके घर की भी तलाशी ली जाएगी। अनुमान है कि कबाड़ी ने आधारकार्ड कहीं छिपा दिए होंगे। लोगों ने इसे सरकारी योजना और जनता के साथ खिलवाड़ बताते हुए कबाड़ी तक आधारकार्ड पहुंचाने वाले तत्वों की भी धरपकड़ की मांग की है।
विज्ञापन