फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A young man was shot in a minor dispute

मामूली विवाद में युवक को गोली मारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
A young man was shot in a minor dispute
गंभीर हालत मेें युवक को जिला अस्पताल लाए आरोपीयों को पकड़ने के लिए राजस्व पुलिस रवाना संवाद न्यूज एजेंसी झूलाघाट/पिथौरागढ़। मामूली विवाद में तीन युवकों ने एक युवक को गोली मार दी। दूसरे युवक ने बंदूक की नाल को दूसरी ओर मोड़कर स्वयं को बचा लिया। घायल युवक के बाएं सीने में गोली लगी है। युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मूनाकोट ब्लाॅक के कटियानी के दो चचेरे भाई कमल जीना और मुकेश जीना मछली मारने के लिए दोपहर के समय समीप की कटियानी गाड़ जा रहे थे। गाड़ से कुछ पहले शराब के नशे में धुत तीन युवकों के साथ उनकी मामूली बात में बहस शुरू हुई और फिर हाथापाई हो गई। कुछ देर बाद तीनों युवक बंदूक लेकर वहां आ गए। उनमें से एक युवक ने कमल पर गोली चला दी। गोली लगने से कमल गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। आरोपी युवक ने मुकेश के ऊपर भी गोली चलाने के लिए बंदूक लोड करनी चाही लेकिन इरादा भांपकर मुकेश ने युवक से बंदूक छीनकर उसे दो हिस्सों में तोड़ दिया। इसके बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मुकेश ने गांव वालों को इसकी सूचना दी। गांव के लोगों ने 108 के माध्यम से युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एचएस खड़ायत ने बताया युवक के बाए सीने में गोली लगी है। उसका फेफड़ा और कुछ पार्ट को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद राजस्व पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बंदूक को कब्जे मेे लेकर घटना में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed