{"_id":"689cc210605832944e0530c8","slug":"a-villager-died-after-slipping-and-falling-into-the-river-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-131347-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पैर फिसलकर नदी में गिरने से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पैर फिसलकर नदी में गिरने से ग्रामीण की मौत
Wed, 13 Aug 2025 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 13 Aug 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। मुवानी बाजार से अपने घर गोबराड़ी जा रहा एक व्यक्ति पैर फिसलने से नदी में गिर गया। अगले दिन सुबह उसका शव नदी में उतराता मिला।
जानकारी के अनुसार गोबराड़ी गांव निवासी गणेश राम (60) बीते मंगलवार को किसी काम से मुवानी बाजार आए थे। लौटते समय पैदल रास्ते से पैर फिसलने से वह तारकेश्वर नदी में गिर गए। बुधवार सुबह खोज करने पर घटनास्थल से लगभग आधा किलोमीटर दूर उनका शव पानी में उतराता मिला। ग्राम प्रधान मोहन राम सहित अन्य ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ भेजा गया है।
ग्रामीण प्रदीप कुमार, गोविंद सिंह, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद, हरीश राम, दीवानी राम, नवीन राम, आदि का कहना है कि मुवानी-गोबराड़ी से चिटगालगांव तक सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है लेकिन कोई सुध नहीं ली जा रही है। पैदल रास्ते पर आए दिन हादसे होते हैं। चार माह पूर्व भी एक व्यक्ति की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई थी। संवाद