{"_id":"69989fed8aac4636fb03c326","slug":"a-tree-fell-on-a-house-in-didihat-due-to-a-storm-people-narrowly-escaped-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-138529-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डीडीहाट में अंधड़ से मकान में गिरा पेड़, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डीडीहाट में अंधड़ से मकान में गिरा पेड़, बाल-बाल बचे लोग
Fri, 20 Feb 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट के पोस्ट ऑफिस वार्ड में मकान की छत पर गिरा पेड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। अंधड़ से पोस्ट ऑफिस वार्ड में चीड़ का एक विशालकाय पेड़ मकान की छत पर गिर गया। घटना में मकान की छत और पास बना शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग से कोई भी पेड़ की चपेट में नहीं आया। इससे बड़ी घटना होने से बच गई।
डीडीहाट में बीते बृहस्पतिवार शाम अंधड़ से पोस्ट ऑफिस वार्ड में चीड़ का पेड़ कैलाश कुमार के मकान में गिर गया। पेड़ गिरने से छत क्षतिग्रस्त हो गई और पास बने शौचालय को भी खासा नुकसान पहुंचा। संयोग से परिवार के लोग घर के भीतर थे और पेड़ की चपेट में आने से बच गए। यदि घटना के समय कोई भी बाहर होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। पालिकाध्यक्ष गिरीश चुफाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने वन विभाग से पोस्ट ऑफिस वार्ड में घरों के नजदीक खतरा बने चीड़ के पेड़ों को हटाने के साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। संवाद