{"_id":"694acf5c911b1abeb00d5b73","slug":"a-resolution-for-de-addiction-was-passed-in-the-meeting-of-kholia-village-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-136244-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: खोलिया गांव की बैठक में नशामुक्ति का प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: खोलिया गांव की बैठक में नशामुक्ति का प्रस्ताव पारित
Tue, 23 Dec 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 23 Dec 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
अस्कोट के खोलिया गांव में हुई बैठक में मौजूद ग्रामीण और अधिकारी। संवाद
अस्कोट (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत खोलिया गांव की पहली खुली बैठक में नशा मुक्ति का प्रस्ताव पास किया गया। गांव में सामाजिक कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार का नशा परोसने पर 30,000 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति नशा कर उत्पात मचाता पाया गया तो उसे दंडित किया जाएगा।
युवा प्रधान अंकिता पाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सबकी योजना, सबका विकास के तहत विभिन्न कार्य योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मोहम्मद रजा अंसारी, ग्राम विकास अधिकारी अक्षय धामी ने वीबी जी राम जी, जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र, नए राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर, जॉब कार्ड, पेंशन, आवास समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वन क्षेत्राधिकारी पूरन सिंह देउपा ने वन और वन्यजीवों की रक्षा में सहयोग की अपील की।
पशु चिकित्सक डॉ. तुषार गुप्ता ने पशुपालन, उद्यान विभाग के हेमंत सिंह बोनाल ने मौन पालन, कीवी, सेव, सब्जी उत्पादन आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। अर्पण संस्था की अध्यक्ष रेनू ठाकुर ने प्रधान की कार्यशैली की सराहना करते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। अधिवक्ता प्रदीप पाठक ने ग्रामीणों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। प्रधान अंकिता पाल ने गांव को नशामुक्त बनाने के लिए किसी भी प्रकार के नशे पर 30, 000 हजार रुपये का जुर्माना लगाने का प्रस्ताव रखा जिसका ग्रामीणों ने ताली बजाकर समर्थन किया।
विज्ञापन
जन्मदिन, नामकरण संस्कार, विवाह समेत सामान्य दिनों में भी कोई व्यक्ति नशा कर उत्पात मचाता पाया गया तो उसे भी दंडित किया जाएगा। उन्होंने गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने में ग्रामीणों एवं अधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा की। बैठक में सभी वार्ड सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।